फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dilapidated paver blocks in Sector-45C to be replaced at a cost of

Chandigarh News: सेक्टर-45सी में 50 लाख से बदलेंगे खस्ताहाल पेवर ब्लॉक

Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated paver blocks in Sector-45C to be replaced at a cost of

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-45सी के मकानों के आगे वी-6 सड़कों के किनारे टूटे और खस्ताहाल पेवर ब्लॉक की जगह अब नए पेवर ब्लॉक नजर आएंगे। वार्ड नंबर-34 के एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने रविवार को करीब 50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक बदलने के काम की शुरुआत करवाई। कार्य का शुभारंभ पंडित विजय शास्त्री, देवेंद्र जुनेजा और वार्ड की महिलाओं ने विधि-विधान से किया।

इस मौके पर पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने कहा कि सेक्टर में मकानों के आगे सड़कों के किनारे लगे पेवर ब्लॉक काफी पुराने हो चुके थे। कई जगह इनके उखड़ने से लोगों को पैदल चलने में परेशानी हो रही थी। इससे आसपास का क्षेत्र भी बदसूरत नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए इन्हें बदलने का काम शुरू किया गया है। गाबी ने बताया कि करीब 50 लाख रुपये की लागत से वी-6 सड़कों के किनारे पुराने पेवर ब्लॉक और नई टाइलें 60-40 के अनुपात में लगाई जाएंगी। इसमें 60 फीसदी नई टाइलें और 40 फीसदी पुराने पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। काम पूरा होने से पैदल चलने की सुविधा बेहतर होगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed