फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New CCTV Footage Surfaced in Seema murder case of Chandigarh

सीमा हत्याकांड में नया मोड़: सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध युवक-युवती, तीन मिनट तक घूमते दिखे घटनास्थल के आसपास

Mon, 06 Dec 2021 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 06 Dec 2021 02:24 AM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में दिवाली वाली रात प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अभी तक चंडीगढ़ पुलिस के हाथ खाली हैँ।

विज्ञापन
New CCTV Footage Surfaced in Seema murder case of Chandigarh
सीमा हत्याकांड में सामने आई नई सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

एक सीसीटीवी फुटेज के सामने आने से रविवार को चंडीगढ़ के सीमा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। फुटेज में वारदात वाले दिन बाइक पर एक संदिग्ध युवक और युवती देर रात डेढ़ से दो बजे के बीच घटनास्थल के पास दिखाई दिए हैं। युवती ने शॉल से अपना चेहरा ढका हुआ है जबकि युवक ने पगड़ी बांध रखी है। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुट गई है।

विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के परिसर में दिवाली वाली रात प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध युवक और युवती करीब तीन मिनट तक ही घटनास्थल के पास आते-जाते दिखे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या इतने कम समय में दरवाजों की दो जालियां काटकर, हाथ-पैर बांधकर किसी की हत्या कर के भागना संभव है?

विज्ञापन

सीमा के भाई ने की प्रोफेसर गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

सीमा के भाई दीप जॉर्ज ने एसएसपी कुलदीप चहल को प्रोफसर बीबी गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि प्रोफेसर काफी प्रभावशाली व्यक्ति हैं। वे केस को दबा सकते हैं। साथ ही जांच को प्रभावित कर सकते हैं। दीप ने एसएसपी से अपने स्तर पर जांच करने की मांग की है। मामले में सीमा के दोनों भाई एसएसपी से मिल चुके हैं। दीप जॉर्ज ने एक पत्र पोस्ट कर पीयू के वाइस चांसलर को भी शिकायत भेजी है और पूछा है कि इतनी सुरक्षा के बावजूद उनके घर के पास इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। इस मामले में अभी विवि की ओर से क्या कार्रवाई की गई है?

विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर से कटी थी जाली, फिर अटकी जांच

वहीं एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि सीएफएसएल रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेसर के घर के दरवाजे की जाली अंदर से ही कटी थी, जबकि प्रोफेसर का दावा था कि किसी ने बाहर से जालियां काटीं और फिर कुंडी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। परिजनों के बयान और रिपोर्ट अलग आने से अब पुलिस ने नई दिशा से जांच शुरू कर दी है।

'पहली पत्नी से 20 दिन में हो गया था तलाक’

दीप जॉर्ज ने शिकायत में लिखा है कि प्रोफेसर गोयल की पहली शादी के बारे में उन्हें नहीं पता था। उसने मेरी बहन के साथ धोखे से शादी की थी। वह उनकी बहन के साथ शादी के पहले दिन से ही मारपीट और झगड़ा करता था। पहली पत्नी के साथ भी इन्हीं कारणों से 20 दिन में उसका तलाक हो गया था। आरोप है कि प्रोफेसर दहेज के लिए और गरीब होने पर उनकी बहन को ताने मारता था। इसकी शिकायत पिछले वर्ष प्रोफेसर की बेटी पारुल ने पुलिस को भी दी थी।

दो नवंबर को हुआ था झगड़ा

दीप जॉर्ज ने शिकायत में बताया है कि दो नवंबर 2021 को प्रोफेसर और उनकी बहन के बीच बहुत लड़ाई हुई थी। उनकी भांजी पारुल इसकी गवाह है। इस लड़ाई से दो हफ्ते पहले भी दोनों का झगड़ा हुआ था। तब पारुल कसौली गई थी और उसे अपनी मां को बचाने के लिए वहां से आना पड़ा। वहीं शिकायत के बाद एसएसपी ने डीएसपी चरणजीत सिंह को जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएसपी ने दीप जॉर्ज के बयान दर्ज कर लिए हैं।

सीएफएसएल रिपोर्ट आ गई है। हम इस मामले में जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। -राम गोपाल, डीएसपी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed