फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New technique of Pakistan for smuggling on Punjab border

जिस तकनीक से बांग्लादेश बॉर्डर से होती है पशु तस्करी, अब पंजाब में आ रहा नशा और हथियार

Sat, 02 Jan 2021 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
New technique of Pakistan for smuggling on Punjab border
फिरोजपुर में बॉर्डर से बरामद सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पाकिस्तानी तस्करों ने बांग्लादेश बॉर्डर पर पशु तस्करी के लिए अपनाने वाली तकनीक अब पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा पर हेरोइन, असलहा और घुसपैठ के लिए अपनानी शुरू कर दी है। सरहद पर ये तरीका कब से अपनाया जा रहा है, ये तो अभी नहीं पता चला है लेकिन अब इसका खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन


पंजाब के फाजिल्का के सीमांत गांव पक्का चिश्ती के पास भारतीय सीमा में पाक तस्करों की घुसपैठ की कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम किया। तलाशी के दौरान बीएसएफ बटालियन-181 के जवानों को फेंसिंग पार से छह फुट लंबी स्टूल सीढ़ी और 26 फुट लंबा लोहे का पाइप मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी, मोहाली में लगा पोस्टर, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि इस तरीके से फेंसिंग के ऊपर से तीन से चार क्विंटल वजन पार किया जा सकता है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस तरीके से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अपने एजेंट, हेरोइन और असलहा आसानी से पंजाब से सटी सरहद के रास्ते भारत में भेज सकती है। पंजाब में कुख्यात गैंगस्टरों के पास जो पुलिस ने आधुनिक हथियार पकड़े हैं, वे सभी इसी तरह पाकिस्तान से पंजाब में पहुंचे हैं। 

पंजाब पुलिस ने कपूरथला से एक गैंगस्टर पकड़ा था, उसके पास भी आधुनिक हथियार मिले थे, उस तस्कर ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति का नाम लिया था। हाल ही में पुलिस ने फिरोजपुर से दो तस्कर हेरोइन के साथ पकड़े थे।


यह भी पढ़ें - पंजाब में जमा देने वाली ठंड, बठिंडा में माइनस में पारा, पठानकोट में पहाड़ों जैसा नजारा
 
ये तस्कर हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव चांदीवाला व हबीब के रहने वाले थे, जबकि इनकी निशानदेही पर हेरोइन व असलहा फाजिल्का से सटी सरहद से बरामद हुआ था। इससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसीलिए फाजिल्का से सटी सरहद के रास्ते से आसानी से हेरोइन व असलहा पहुंच रहा है। 

इस तकनीक से बांग्लादेश बार्डर से भैंस व गाय की तस्करी होती है, ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पाक तस्करों ने अब ये तरीका पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा पर अपनाना शुरू कर दिया है। वैसे तो पाक तस्कर तस्करी के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। ऐसे तरीके तस्करों ने तलाशे हैं, जिन्हें जानकर काफी हैरानी होती है। इससे पहले तस्कर सतलुज दरिया की जलकुंभी, जूतों के तलवों के नीचे, थरमस, कस्सी की हत्थी, बैलगाड़ी के टायर, ट्रैक्टर का टूल बाक्स, प्लास्टिक के पाइप के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करते आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed