Sidhu Moosewala: हत्या के बाद मूसेवाला का छठा गाना रिलीज, प्रशंसकों को भा रहा ड्रिपी, अब तक लाखों ने देखा
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का छठा गीत शुक्रवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। ड्रिपी टाइटल से रिलीज इस गीत को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले चोरनी, एसवाईएल, वाच आउट, मेरा नाम और वार रिलीज हो चुके हैं। 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले के गांव जवाहरके में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ड्रिपी शुक्रवार को रिलीज हो गया। गीत को पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। हत्या के बाद रिलीज होने वाला यह मूसेवाला का छठवां गाना है। रिलीज होने से पहले ही 50 हजार से अधिक लोग यू ट्यूब पर इसका इंतजार कर रहे थे। एक घंटे में ही 9.73 लाख से ज्यादा लोगों ने गाने को देखा। इसके साथ ही 4.63 लाख लोगों ने इसे पसंद भी किया। एक लाख से अधिक लोगों ने कमेंट किया है।
सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों में इस गीत को लेकर काफी क्रेज है। 3:17 मिनट के इस गाने में सिद्धू मूसेवाला के साथ रैपर मर्सी का भी रैप शामिल है। पूरे गाने में एनिमेशन है। बेटे के गीत को भरपूर प्यार मिलता देख पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।
जानकारी के अनुसार उक्त गीत सुबह 10 बजे सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाना रिलीज होने के बाद बलकौर सिंह और चरण कौर ने इस संबंध में कहानी सुनाई। पूरा गीत रैप की तरह गाया गया है। पिता बलकौर सिंह ने मंगलवार को एक पोस्ट शेयर कर गाना रिलीज होने की जानकारी दी थी।
मूसेवाला के माता-पिता ने कहा कि उनका सिद्धू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। यह नया गाना सिद्धू के प्रशंसकों के लिए तोहफा है। पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उसके बेटे मूसेवाला के कत्ल को करीब 650 दिन बीत चुके हैं लेकिन कत्ल को अंजाम देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस और उसके साथियों को अभी तक सजा नहीं मिली है।
सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद परिवार द्वारा रिलीज किया गया यह छठा गीत है। इससे पहले चोरनी, एसवाईएल, वाच आउट, मेरा नाम और वार रिलीज हो चुके हैं। 29 मई 2022 की शाम को सिद्धू मूसेवाला की गांव जवाहरके में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अब तक कुल पांच गीत रिलीज हो चुके हैं। एसवाईएल गीत 23 जून 2022 को रिलीज हुआ था। इसमें सिद्धू ने पंजाब की नदी के पानी का मुद्दा उठाया था। इस गीत को 72 घंटे में 2.7 करोड़ व्यूज मिल चुके थे। इसके बाद इस गीत को भारत में बैन कर दिया गया था।