फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   New Resedence of Arvind kejriwal in punjab

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना ये होगा, जानिए कहां है?

Mon, 12 Sep 2016 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Sep 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
New Resedence of Arvind kejriwal in punjab
Arvind Kejriwal New House in Punjab - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब में ठहरने के लिए ठिकाना मिल गया है। वह जालंधर से नहीं बल्कि गोराया के पास पड़ते गांव गोहावर से पंजाब की सियासत चलाने वाले हैं। केजरीवाल को लगता है कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार को अगर पटकनी देनी है, तो उन्हें गांव के वोट बैंक को कैप्चर करना ही होगा।
विज्ञापन


केजरीवाल जिस घर में ठहरने वाले हैं, वह घर आप के एनआरआई सेल के कनवीनर जगतार सिंह संघेड़ा का है। वह नकोदर से पार्टी की टिकट के दावेदार हैं। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री बादल को ललकारते हुए कहा था कि पंजाब में अब मैं खूंटा गाड़ कर बैठ रहा हूं, बादल पिता-पुत्र को यहां से उखाड़ कर ही जाऊंगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब में घर लेने के पीछे है बड़ा कारण

New Resedence of Arvind kejriwal in punjab
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
वोट बैंक और प्रचार में सहूलियत के हिसाब से केजरीवाल ने गोहावर में रहने का फैसला किया है। हालांकि चुनाव के लिए इस घर को ठिकाना बनाने के पीछे केजरीवाल का खास मकसद भी है। देखा जाए तो यह गांव दिल्ली-लुधियाना नेशनल हाईवे के साथ लगता है। केजरीवाल के एक गांव में घर लेने की वजह शहरों में रहती ट्रैफिक समस्या भी हो सकती है।

अगर केजरीवाल शहर में घर लेते तो उन्हें उन्हें आने-जाने में काफी समय लग सकता था, जबकि केजरीवाल को इस गांव से कहीं भी जाने में काफी आसानी होगी। शायद समय को बचाने के लिए उन्होंने दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर पड़ते इस गांव में रहने का फैसला किया है।

जालंधर के गोराया के पास पड़ते गांव गोहावर के इसी घर से चुनाव तक केजरीवाल पार्टी का काम करेंगे। कुल सात कमरों वाले इस घर में फिलहाल साफ सफाई और मरम्मत का काम हो रहा है। माना जा रहा है कि घर के ऊपर वाले हिस्से में केजरीवाल ठहरेंगे और निचले फ्लोर पर उनकी कोर टीम के सदस्य अपने डेरा जमाऐंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed