{"_id":"605f062d8ebc3ee61e7ce3b8","slug":"new-recruitment-closed-in-haryana-roadways-because-of-no-service-rules-in-group-b-and-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : परिवहन विभाग में नहीं बने ग्रुप बी और सी के सेवा नियम, अटकीं नई भर्तियां, विभाग में 3000 पद खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : परिवहन विभाग में नहीं बने ग्रुप बी और सी के सेवा नियम, अटकीं नई भर्तियां, विभाग में 3000 पद खाली
Sat, 27 Mar 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:47 PM IST
सार
- हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम नहीं
- ये नियम न बनने से अटकी नई भर्तियां, 3000 से अधिक पद खाली
- कार्यशाला कर्मियों के 2351 रिक्त पदों पर लंबे समय से नहीं हुई भर्ती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम न बनने से नई भर्तियां अटक गई हैं। 3000 से अधिक पद नहीं भरे जा रहे। कार्यशाला कर्मियों के 2351 रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती नहीं हो पाई है। पुलिस महकमे से मिलने वाला स्टाफ भी अब तक नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने यह जानकारी विधानसभा की अनुमान समिति को दी है। भाजपा विधायक सुभाष सुधा इस समिति के चेयरमैन हैं। उन्होंने विधानसभा में प्रस्तुत समिति की 48वीं रिपोर्ट में खाली पदों और उससे कामकाज पर पड़ रहे असर का विस्तार से जिक्र किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है कि सेवा नियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक नए नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, जिससे विभाग भर्तियां करने में असमर्थ है। विभाग ने स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद और चपरासी के 38 पद भरने की मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी हुई है। आउटसोर्सिंग नीति के तहत ग्रुप डी में 139 कर्मियों को डीसी रेट पर रखा हुआ है। काम चलाने केलिए कार्यशाला कर्मचारियों के 662 पद भी आउटसोर्सिंग नीति के तहत भरे गए हैं।
विज्ञापन
समिति ने विभाग के प्रतिनिधियों से मौखिक बातचीत और लिखित जवाब के बाद अपनी सिफारिशें सरकार को भेजी हैं। समिति चेयरमैन सुभाष सुधा व विधायक सदस्यों राव दान सिंह, रामकुमार गौतम, आफताब अहमद, लक्ष्मण नापा, सीता राम यादव, प्रमोद कुमार विज, अमित सिहाग व मेवा सिंह ने कहा है कि परिवहन विभाग खाली पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए।
सेवा नियम बनाने में तेजी लाई जाए जिससे काम पर पड़ने वाले विपरीत असर से छुटकारा मिले। साथ ही आउटसोर्सिंग नीति के तहत अपरेंटिस आधार पर भरे गए पदों का जिला अनुसार ब्योरा कर्मचारियों के पते सहित मांगा गया है। चूंकि, समिति आउटसोर्सिंग के तहत भरे गए पदों को लेकर विभाग की ओर से दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं है।
स्वीकृत पदों अनुसार रिक्तियों का ब्योरा
श्रेणी कुल पद खाली
प्रथम 26 22
द्वितीय 66 52
तृतीय 569 308
चतुर्थ 103 65
प्रबंधन कर्मी 1664 336
कार्यशाला स्टाफ 4291 2351