{"_id":"66a905cc44079e3ef0057395","slug":"new-governor-gulab-chand-kataria-reached-the-city-will-take-oath-today-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-480530-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे शहर, आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे शहर, आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच गए। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। कटारिया बुधवार को राजभवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री विधायक व पंजाब और यूटी के सीनियर अधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। बुधवार को राज्यपाल कटारिया राजभवन पहुंचे, जहां पंजाब पुलिस की ओर से उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राजस्थान सरकार के गृहमंत्री रह चुके हैं। इससे पहले वे ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री भी रह चुके हैं। उनका जन्म राजस्थान उदयपुर में 13 अक्तूबर 1944 को हुआ था। 1977 में गुलाब चंद कटारिया ने पहली बार छठी राजस्थान विधानसभा के लिए उदयपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा और विजय हुए। यहां से वे लगातार जीतते आ रहे हैं।