फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   New flights from Chandigarh airport to Goa, Patna and Lucknow

अच्छी खबर: चंडीगढ़ से गोवा, पटना और लखनऊ के लिए उड़ान, 17 फरवरी से दुबई की फ्लाइट शुरू

Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
ajay kumar दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
New flights from Chandigarh airport to Goa, Patna and Lucknow
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

17 फरवरी से चंडीगढ़ से दुबई के बीच इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसकी बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंडिगो की यह फ्लाइट खराब मौसम के चलते दो महीने के लिए 14 दिसंबर, 2019 से 15 फरवरी, 2020 तक बंद कर दी गई थी। अभी फिलहाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से केवल शारजाह के लिए ही इंटरनेशनल फ्लाइट है। इसकी शुरुआत के बाद इंटरनेशनल फ्लाइटों की संख्या दो हो जाएंगी।

विज्ञापन


20 फरवरी से गोवा और 5 मार्च से पटना की नई फ्लाइट
चंडीगढ़ से गोवा के बीच बढ़ती सैलानियों की संख्या को देखते हुए गोवा सरकार के प्रस्ताव को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद 20 फरवरी से चंडीगढ़ से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट की शुरुआत होने जा रही है। दरअसल, गोवा सरकार की ओर से नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में कहा गया था कि चंडीगढ़ और आसपास के सैलानी गोवा घूमने आना पसंद करते हैं लेकिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट न होने की वजह से उन्हें परेशानी होती है। 
विज्ञापन


ट्रैवल एजेंट्स के पास रोजाना चंडीगढ़ से गोवा के लिए सीधी फ्लाइट को लेकर 150 से 200 पूछताछ आती हैं। अमृतसर से भारी संख्या में सैलानी गोवा घूमने आते हैं। बता दें कि चंडीगढ़ से गोवा के बीच फ्लाइट महज 2 घंटे 50 मिनट का समय लेगी। रात 7.45 पर चंडीगढ़ से गोवा के लिए उड़ेगी और 22.35 पर पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से उसी रात 11.35 बजे गोवा से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगी और देर रात 2.15 पर चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ से 5 मार्च को शुरू होने वाली पटना की फ्लाइट सुबह 6 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 8.05 बजे पटना पहुंचेगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से पटना महज 1 घंटे 55 मिनट में पहुंचेगी।

5 मार्च से लखनऊ और गोवाहाटी की नई फ्लाइट शुरू
चंडीगढ़ से लखनऊ और गोवाहाटी के लिए 5 मार्च से सीधी उड़ानें शुरू हो जाएंगी। दोनों उड़ानें इंडिगो की ओर से शुरू की जा रही हैं। इंडिगो की लखनऊ से फ्लाइट 6ई-6141 सुबह 9.20 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.40 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में चंडीगढ़ से फ्लाइट 6ई-6139 दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाएगी। 

यही फ्लाइट लखनऊ से गोवाहाटी के लिए 6ई-6139 शाम 4.20 बजे लखनऊ से रवाना होकर शाम 6.20 बजे गोवाहाटी पहुंच जाएगी और वापसी में गोवाहाटी से शाम 6.50 बजे टेकऑफ कर रात 8.50 बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। अगले दिन यही फ्लाइट लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed