{"_id":"7ba56ca25d6886166a84638fc9f347bc","slug":"new-etios-cross-launched-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई इटियोस क्रॉस की ये खासियतें बनाएंगी दीवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई इटियोस क्रॉस की ये खासियतें बनाएंगी दीवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 May 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की नई लांच हुई इटियोस क्रास आपको दीवाना बना देगी। यह तीन अलग-अलग इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल वेरिएंट है।
विज्ञापन
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड (टीकेएम) ने चंडीगढ़ पार्क प्लाजा में नई ‘इटिओस क्रास’ लांच की। इस मौके पर राजीव शर्मा, (जीएम सेल्स ऑपरेशन, नार्थ और ईस्ट टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) ने कहा कि इसके लिए बुकिंग आर्डर मिले हैं जो उम्मीद से ज्यादा थे।
विज्ञापन
हाई वर्जन के लिए सबसे ज्यादा आर्डर मिले हैं। हमारी कोशिश है कि गाड़ियों की डिलीवरी जल्द से जल्द हो ताकि इंतजार का समय कम से कम हो। इस क्रास ओवर सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी हो रही है। अब इटिओस ब्रांड के अंतर्गत सेडान, हैच और अब क्रास ओवर-इटिओस क्रास हैं।
विज्ञापन
नई इटिओस क्रास पहली बार ब्राजील में पेश की गई। वहां इसे बहुत प्रसिद्धि मिली। नई इटिओस क्रास भारत से निर्यात भी की जाएगी। नई इटिओस क्रास बोल्ड रूप एवं हैच की तरह आसान ड्राइव, ईंधन की कम खपत और आसान पार्किंग सुविधा का समावेश है। इसमें 1.5 लीटर और 1.2 ली. पेट्रोल इंजन है। डीजल में 1.4 ली. डी-4डी इंजन उपलब्ध हैं।
खूबियां
- बोल्ड फ्रंट ग्रिल
- साइड क्लैडिंग
- स्टाइलिश डायमंड कट एलायस
- स्टर्डी एवं स्टाइलिस रूफ रेल्स
- डायनेमिक रिअर क्लेडिंग, बेजिंग, फॉग लैम्प टर्न इंडीकेटर
- रिअर वाइपर एवं डिफॉगर
- प्यानो ब्लैक इंटीरियर्स
- व्हाइट स्टिच और लोगो समेत स्पोर्टी सीट फैब्रिक
- टू डिन ऑडियो ब्लूटूथ समेत यूएसबी
- लेदर रैप स्टियरिंग व्हील में ऑडियो कंट्रोल
- उच्चतम एसी कार्यक्षमता
- सस्पेंशन-ड्राइवर सीट हाइट एडजेस्ट
- रिअर विंडशील्ड डीफागर
- डिजिटल क्लाक समेक टेकोमीटर
सुरक्षा और गुणवत्ता
- कार बॉडी, ड्राइवर और सवारी दोनों को एयरबैग
- जंग लगने वाली जगहों पर एंटी कोरोजझ्न स्टील शीट
- बॉडी कोटिंग-एंटी चिप कोटिंग
क्लर्स
स्पोर्टी इंफर्नो, अल्ट्रामराइन, क्लासिक ग्रे, सिंफनी सिल्वर, सेलैस्टियल ब्लैक, सफेद, सिंदूरी लाल और हारमनी
कीमत
- पेट्रोल- 5,77,241 से 7,43,596 रुपये तक (एक्स शोरूम चंडीगढ़)
- डीजल- 7,01,816 से 7,42,626 रुपये तक (एक्स शो रूम चंडीगढ़)