फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new e-sampark center inaugrated by advisor dev in chandigarh

पुनर्वास कॉलोनी को मिला ई- संपर्क सेंटर, जमा करा सकेंगे किराया

Fri, 26 Feb 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Feb 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
new e-sampark center inaugrated by advisor dev in chandigarh

अब पुनर्वास कॉलोनी वासी अपना किराया ई-संपर्क सेंटर पर जमा करा सकेंगे। एडवाइजर विजय कुमार देव ने सेक्टर-32 के संपर्क सेंटर पर इसका शुभारंभ किया। किरायेदार सोमवार से शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक अपना किराया किसी भी नजदीकी संपर्क सेंटर पर जमा करा सकेंगे।

विज्ञापन


किराया जमा होने के बाद बाकायदा एक एसएमएस भी प्राप्त होगा। 25 हजार रुपये तक नगद भुगतान इस सेवा केमाध्यम से किया जा सकेगा। अभी तक किरायेदारों को हर महीने किराया देने केलिए एस्टेट ऑफिस और हाउसिंग बोर्ड के चक्कर लगाने होते थे।
विज्ञापन


लंबी लाइनों की वजह से कुछ तो किराया जमा ही नहीं करा पाते थे। इस सुविधा से फिलहाल साढ़े 13 हजार किरायेदारों को फायदा होगा। प्रत्येक पुनर्वास कॉलोनी से प्रतिमाह 2 से 3 लाख रुपये किराया एकत्र होता है। इस मौके पर एडवाइजर विजय देव ने आईटी विभाग केप्रयासों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी सचिव डा. एसबी दीपक कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं को ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी झेलनी पड़े। खासकर एस्टेट ऑफिस की सभी जरूरी सेवाओं को ई-संपर्क सेंटर से जोड़ा जा रहा है। कोशिश है कि लोगों को एस्टेट ऑफिस कम से कम जाना पड़े।

मौकेपर मौजूद डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि इस सेवा से लोगों को अपना किराया अदा करने में परेशानी नहीं झेलनी होगी। आईटी निदेशक प्रिंस धवन ने कहा कि आईटी विभाग लोगों का सरकारी दफ्तरों में लगने वाला समय कम करने केलिए नई पहल कर रहा है। कई एप लांच करने केबाद यह सेवा शुरू की है।


लोगों को जल्द ही संपर्क सेंटर में प्रोफेशनल एन्वायरमेंट का आभास होगा। जब प्रोफेशनल ड्रेस में संपर्क सेंटर का स्टाफ लोगों के काम करेगा। सरकारी विभागों, इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल, पेट्रोल पंप और रिहायशी प्रापर्टी मालिकों को भी भविष्य में इस सेवा से जोड़ने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed