{"_id":"5b3394234f1c1b264d8b8b43","slug":"new-delhi-jalandhar-intercity-canceled-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी का परिचालन फिर टला, अब इस तारीख से होगी शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी का परिचालन फिर टला, अब इस तारीख से होगी शुरूआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 महीने से रद्द चल रही 14681-82 जालंधर-नई दिल्ली सुपरफास्ट का परिचालन अब चौथी बार फिर से टाल दिया गया है। पहले धुंध की वजह बताकर दिसंबर में इसे कैंसल किया गया था। उसके बाद मार्च व मई में इसे चलाने का ऐलान किया गया, लेकिन अलग-अलग वजह बताकर इसका कैंसिलेशन बढ़ाया गया। अब जून 23 से इसकी बुकिंग खोलकर 28 जून से गाड़ी चलाने का एलान किया गया।
बुधवार को लोग स्टेशन पहुंचे, लेकिन ट्रेन आने की बजाय सीनियर डीसीएम का मैसेज पहुंचा कि यह गाड़ी नहीं आएगी। इसका कैंसिलेशन बढ़ाने की वजह इस बार अमृतसर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन के मेंटिनेंस को बताया गया। जबकि इस नंबर की ट्रेन अमृतसर स्टेशन जाती ही नहीं है।
ट्रेन एक, नंबर दो, इसलिए आई मुश्किल : दरअसल यह गाड़ी दो अलग-अलग नंबर से चलती है। पहली गाड़ी 12459 नई दिल्ली-अमृतसर है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलती है। यह गाड़ी पानीपत, करनाल, अंबाला, लुधियाना होते हुए अमृतसर पहुंची है। वापसी में यह ट्रेन 14682 बन जाती है और जालंधर से वाया लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली से फिर यह 12459 बनकर चलती है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ट्रेन 12460 है जो जालंधर, लुधियाना, अंबाला, करनाल व पानीपत होते हुए नई दिल्ली पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन 14681 बनकर चलती है। जो नई दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला लुधियाना होते हुए जालंधर जाती है। ये दो जोड़ी ट्रेन हैं, जो नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली के बीच चलती हैं।
यमुनानगर की ट्रेन चलाई जा सकती है
दैनिक रेलयात्री संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यमुनानगर के रास्ते होकर जाने वाली 14681-82 नंबर ट्रेन अमृतसर नहीं जाती। ऐसे में इस ट्रेन को जालंधर से ही चलाया जा सकता है, लेकिन अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी के साथ रेक शेयर होने की वजह से इस ट्रेन का कैंसिलेशन भी बढ़ा दिया गया है।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि, अमृतसर रेलवे स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्यों के चलते एक वाशिंग लाइन नंबर 3 ब्लॉक रहेगी। इसके परिणामस्वरूप 14681-82 नई दिल्ली जलंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 12459-60 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 जुलाई तक रद्द रहेगी।