फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   new controversy on cabinet minister navjot sidhu in comedian kapil sharma show

कपिल शर्मा के शो में नवजोत सिद्धू के 'ठहाकों' पर खड़ा हुआ नया विवाद

Mon, 10 Apr 2017 04:25 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
new controversy on cabinet minister navjot sidhu in comedian kapil sharma show
नवजोत सिद्धू
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के 'ठहाकों' और जुमलों पर अब एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। सीनियर एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने मुख्य सचिव को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि आठ अप्रैल को प्रसारित शो के दौरान सिद्धू ने अश्लील जुमले बोले।
विज्ञापन


वहीं, सिद्धू ने इसे नकारते हुए कहा कि अगर शो में अश्लीलता होती तो यह नंबर वन नहीं होता। अमर उजाला से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि हाथी चले बीच बाजार, आवाजें आएं एक हजार। उनके शो करने को लेकर किसी तरह की समस्या नहीं है।
विज्ञापन


एडवोकेट जनरल भी उन्हें क्लीन चिट दे चुके हैं। रही बात अश्लीलता की, तो शो में अगर अश्लीलता होती तो यह नंबर वन शो नहीं होता। यह नंबर वन है, इसका मतलब लोगों की आवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फलदार पेड़ पर पत्थर लगते ही हैं, उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन अगर वह छह बार चुनाव जीते हैं तो यह लोगों की आवाज है। टीवी शो करने के बाद भी लोगों ने उन्हें जिताया। वह लोगों की आवाज को नजरंदाज कैसे कर सकते हैं।

पत्नी और बेटियों के साथ शो देखते समय चोट पहुंची

new controversy on cabinet minister navjot sidhu in comedian kapil sharma show
नवजोत सिद्धू के 'ठहाकों' पर इतना हंगामा क्यों है बरपा?
एचसी अरोड़ा ने रविवार को मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बताया कि आठ अप्रैल को प्रसारित कपिल शर्मा शो में सिद्धू ने अश्लील और द्विअर्थी जुमलों का प्रयोग किया। पत्नी और बेटियों के साथ शो देखते समय उन्हें काफी चोट पहुंची।

अरोड़ा ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं का उल्लंघन किया। अरोड़ा ने मुख्य सचिव को लिखा कि यह मामला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में लाया जाए, ताकि वह सिद्धू पर लगाम लगाएं।

अरोड़ा ने ही हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका
सिद्धू के कपिल शर्मा के शो में काम करने का मुद्दा शुरू से ही विवादों से घिरा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एडवोकेट जनरल अतुल नंदा से राय मांगी थी। जिन्होंने सिद्धू को क्लीन चिट देते हुए कहा था कि इसमें कोई गलत बात नहीं है।

इसके बाद एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई 11 मई को होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में नैतिकता और शुचिता को भी देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed