{"_id":"83d846cfbb7c612654501a320c4149db","slug":"new-bus-stand-in-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, जीरकपुर में खुल गया बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, जीरकपुर में खुल गया बस अड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Wed, 18 Jun 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका चौक के पास तैयार किया गया बस टर्मिनल मंगलवार दोपहर बसों के लिए खोल दिया गया। इस बस अड्डे को तैयार किए छह माह हो चुके थे, लेकिन डिजाइन में कई कमियां होने के कारण इसको शुरू नहीं गया था।
विज्ञापन
जीरकपुर में बढ़ रही यातायात की समस्या को देखते हुए हाईकोर्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों को इस बस अड्डे को जल्द चालू करने को कहा था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार से इसे चालू कर दिया।
विज्ञापन
बस अड्डे के ट्रैफिक मैनेजर प्रवीण शर्मा ने बताया कि इसे शुरुआती दौर में स्थानीय बसों के लिए खोला गया है, जबकि लंबे रूट की बसों की सवारियां पहले की तरह की मुख्य मार्ग के साथ सर्विस रोड पर ही इंजतार करें।
विज्ञापन
प्रवीण शर्मा ने बताया कि इस बस अड्डे से राजपुरा, पटियाला, अंबाला, डेराबस्सी, लालड़ू, कालका, पंचकूला सहित अन्य स्थानीय रूट की बसें मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि मिनी बस के लिए 20 रुपये और बड़ी बसों के लिए 40 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है।