{"_id":"5d6808728ebc3e0138747557","slug":"netaji-subhash-chandra-bose-freedom-fighter-gurdial-singh-passed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर रहे स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर रहे स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह का निधन
Fri, 30 Aug 2019 01:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
गुरदयाल सिंह और नेता जी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद हिंद फौज के प्रमुख नेता जी सुभाष चंद्र बोस के ड्राइवर रहे स्वतंत्रता सेनानी गुरदयाल सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे 97 वर्ष के थे। संगरूर की गुरुद्वारा सिंह सभा वाली गली में रहने वाले गुरदयाल सिंह गुरुवार को सुबह छह बजे स्नान करने के बाद चाय पी थी। परिवार के मुताबिक उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।
विज्ञापन
उन्हें नौ अगस्त को राष्ट्रपति ने बुलाकर सम्मानित किया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तकरीरों से वह इतने प्रभावित हुए कि वे इंडियन नेशनल आर्मी में भर्ती हो गए थे। आजादी के बाद उन्होंने 1960 से 1993 तक निजी बस पर ड्राइवरी की थी। इसके बाद संगरूर बस स्टैंड पर हाकर का कार्य भी किया।
विज्ञापन
फ्रीडम फाइटर उत्तराधिकारी जत्थेबंदी के प्रदेशाध्यक्ष हरिंदरपाल सिंह खालसा उनके घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख जताया। जत्थेबंदी के नेता मेजर सिंह बरनाला प्रदेश सचिव, भरपूर सिंह, प्रदेश खजांची, गुरइंद्रपालसिंह जिला सचिव, सियासत सिंह भी उनके घर दुख व्यक्त करने पहुंचे। गुरदयाल सिंह का अंतिम संस्कार 30 अगस्त को उभावाल रोड शमशानघाट में किया जाएगा।
विज्ञापन