फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nepal Government Team Visited Chandigarh to See Punjab and Haryana Assembly

फैसलाः चंडीगढ़ की तर्ज पर 7 राज्यों की राजधानी बनाएगा नेपाल, हरियाणा-पंजाब के नियम होंगे

Tue, 10 Dec 2019 01:05 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 10 Dec 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Nepal Government Team Visited Chandigarh to See Punjab and Haryana Assembly
नेपाली प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
नेपाल अपने देश के सात प्रांतों की राजधानी चंडीगढ़ की तर्ज पर बनाएगा। नेपाल के प्रांत संख्या पांच की विधायी समिति ने ‘सिटी ब्यूटीफुल’ चंडीगढ़ का दौरा करने के बाद यह निर्णय लिया है। नेपाल अपने नए राज्यों के विधान में हरियाणा और पंजाब विधानसभा के नियमों को भी शामिल करेगा। समिति का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संयोजक दीपेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचा और पंजाब एवं हरियाणा विधानसभा के बारे में जानकारी हासिल की। नेपाल ने सात राज्यों का गठन किया है, जिनका नामकरण होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


राज्यों का विधान बनाने के लिए यह समिति भारत दौरे पर पहुंची है। विधान नियमों को लेकर दल के संयोजक व सदस्य हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व पंजाब के स्पीकर राणा केपी सिंह से भी मिले। उन्होंने विधायी कार्यों और विधानसभा के नियमों को लेकर दोनों के साथ लंबी चर्चा की। उन नियमों की विशेष तौर पर जानकारी ली, जिन्हें अपने विधानसभा नियमों में शामिल करना है। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने दल के संयोजक दीपेंद्र कुमार को सदस्यों सहित विधानसभा का दौरा कराया और विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


दीपेंद्र कुमार ने बैठक के बाद बताया कि चंडीगढ़ की पहचान नेपाल में सांस्कृतिक शहर के तौर पर है। उनकेयहां सात नए राज्यों का गठन हुआ है, जिनमें नया विधान लागू होना है। प्रदेश संख्या पांच की ओर से उनका दल विदेशिक अवलोकन एवं अध्ययन भ्रमण के लिए भारत दौरे पर आया है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा नियमों की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरा करने आए दल में सहसराम यादव, निर्मला क्षेत्री, कल्पना पांडे, तारा, तुलसी प्रसाद चौधरी, तेज बहादुर वली, नारायण प्रसाद आचार्य, बाबू राम गौतम, वीर बहादुर राणा, विष्णु प्रसाद के अलावा कर्मचारियों में प्रदेश सभा सचिव दुर्लभ कुमार, उपसचिव कानून श्याम प्रसाद, दिनेश व आलोक अग्रहरि शामिल रहे। दल मंगलवार को अमृतसर में रहेगा और ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन करेगा। प्रतिनिधिमंडल का हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता व सचिव राजेंद्र नांदल ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

नेपाल के आर्थिक प्रशासन अधिकारी एवं प्रांतीय विधायी समितियों के सचिव अलोक अग्रहरि ने बताया कि विधायी समिति ने चंडीगढ़ को सर्वश्रेष्ठ राजधानी मानते हुए इसी तर्ज पर नेपाल के सात प्रांतों की अलग-अलग राजधानी बनाने का निर्णय लिया है।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

नेपाल के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पंजाब विधानसभा का दौरा किया। यह प्रतिनिधिमंडल नेपाल में बनाए गए नये सात राज्यों में से एक राज्य का प्रतिनिधित्व करता है, जो राज्य नंबर पांच के तौर पर जाना जाता है। इस प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख दीपेंद्र कुमार पनमगर ने बताया कि नेपाल में नए संविधान के अस्तित्व में आने के बाद देश में 7 नये राज्य बनाए गए हैं। इन राज्यों के अभी नाम रखे जाने हैं और स्थायी राजधानियां भी बनाईं जानी हैं। फिलहाल राज्य नंबर 5 की अस्थाई राजधानी बुटवाल बनाई गई है।

प्रांतीय विधानसभा की कार्यविधि समझने के लिए राज्य नंबर पांच के इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा पंजाब विधानसभा का दौरा किया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय संविधान के बारे में संक्षिप्त में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारतीय संविधान दुनिया के किसी भी देश के लिखित संविधान से सबसे लंबा संविधान है।

उन्होंने बताया कि भारत के संविधान में अलग-अलग देशों के संविधानों की विशेषताओं को शामिल किया गया है इसलिए यह एक विलक्षण दस्तावेज़ है और भारत में कानून से ऊपर कोई नहीं। उन्होंने नेपाल के राज्य नंबर 5 के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पंजाब विधानसभा की नियमावली प्रदान की और विधानसभा की कार्यविधि से भी अवगत करवाया। इस प्रतिनिधिमंडल में 11 विधायक और 4 अधिकारी शामिल थे।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि नेपाल का संविधान अभी मूलभूत रूप में है और भारत के पास 70 सालों का तजुर्बा है। उन्होंने अपने इस दौरे को काफ़ी लाभप्रद बताया और कहा कि राज्यों की कार्यप्रणाली बारे उनको अहम जानकारी प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed