फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NEP should be implemented only when preparation is complete

Chandigarh News: एनईपी तभी लागू की जाए, जब तैयारी पूरी हो

Thu, 01 Jun 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
NEP should be implemented only when preparation is complete
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बनाई गई नई शिक्षा नीति को लेकर कॉलेजों के शिक्षक 3 जून को होने वाली सीनेट बैठक से पहले विरोध करने की रणनीति बना रहे हैं। कॉलेज शिक्षकों का कहना है कि पीयू की ओर से कॉलेजों के साथ हुई बैठकों में पीयू प्रशासन एनईपी को लेकर हो रही असमंजस और सवालों के जवाब नहीं दे पाया है। जब शिक्षकों को ही कॉलेजों में लागू होने वाली एनईपी के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं होगी तो हम बेहतरीन तरीके से दाखिला करवाने में कैसे सक्षम होंगे। कॉलेज शिक्षकों की तरफ से सीनेट सदस्य भी बैठक में एनईपी का मुद्दा उठाने वाले हैं और मांग करेंगे कि पीयू में एनईपी तभी लागू की जाए, जब पूरी तैयारी हो। छात्र की पढ़ाई और कॅरिअर का सवाल है, इसलिए इसे जल्दबाजी में लागू नहीं किया जाए।
विज्ञापन

कॉलेज शिक्षक और पीयू फैलो ने बताया कि अभी तक पीयू की ओर से एनईपी के तहत एक ही साल का पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें भी विषयों को लेकर स्पष्टता नहीं है, जिससे कॉलेजों के शिक्षक परेशान हो रहे हैं। वहीं कॉलेजों की एक परेशानी यह भी है कि जब तक उन्हें पूरे ग्रेजुएशन कोर्स का पाठ्यक्रम नहीं पता होगा तो वे दाखिला लेने वाले अभिभावक और उम्मीदवार को क्या बताएंगे कि एक साल बाद में कॉलेज छात्र को क्या पढ़ाएगा। इन सब सवालों को पीयू प्रशासन के समक्ष भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed