{"_id":"575ec9544f1c1b283e11c1b4","slug":"nekchand-narendra-modi-nekchand-sculptures-in-capitol-complex-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून को मोदी की योग क्लास में नजर आएंगे 'रॉक लेजेंड' नेकचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को मोदी की योग क्लास में नजर आएंगे 'रॉक लेजेंड' नेकचंद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
नेकचंद एक्सीलेंस अवार्ड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल योग डे पर 21 जून को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की योग क्लास में 'रॉक लेजेंड' नेकचंद भी नजर आएंगे। दरअसल, कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योग दिवस के मौके पर पर दिवंगत पद्मश्री नेकचंद के स्कल्पचर यहां पर लगाए जाएंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। इसमें 50 से अधिक वेस्ट मैटीरियल के स्कल्पचर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में लगाए जाएंगे। यह घोषणा पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने की है।
इसके बाद रॉक गार्डन सोसायटी की ओर से स्कल्पचर को जल्द ही कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर लाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू की जा चुकी है। रॉक गार्डन सोसायटी के चेयरमैन और चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि नेकचंद की पहली पुण्यतिथि 12 जून को थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रॉक गार्डन को उनके सम्मान में यह स्कल्पचर लगाए जाएंगे। इसे जल्द ही यहां पर लगाया जाएगा। कैपिटल कॉम्प्लेक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 हजार लोग योग करने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रॉक गार्डन को जल्द ही वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा भी मिल सकता है।