फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neighbors created noise... Thieves ran away after sticking tools in the lock

Chandigarh News: पड़ोसियों ने मचाया शोर.. ताले में औजार फंसाकर भागे चोर

Sun, 07 Jan 2024 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Neighbors created noise... Thieves ran away after sticking tools in the lock
चंडीगढ़। शहर में झपटमारी और चोरियों की बढ़ती वारदातों के बीच सेक्टर-46डी में चोरी ने एक घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि पड़ोसियों की सतर्कता के चलते आरोपी घर का ताला तोड़ पाने में नाकाम रहे और फरार हो गए। सेक्टर-35 के सरकारी मॉडल स्कूल में कार्यरत प्रदीप त्रिवेणी ने बताया कि वीरवार देर रात लगभग दो बजे उनके घर में दाखिल होने के लिए चोरों ने सब्बल जैसी चीज से ताला तोड़ने का प्रयास किया। वह घटना के वक्त परिवार समेत छुट्टियां मनाने हरियाणा घर गए हुए थे। हालांकि पड़ोसी अचानक जाग गए और उनके शोर मचाने पर चोर ताला तोड़ने से पहले ही वहां से भाग गए। वह जल्दबाजी में ताले में औजार छोड़ गए। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि सीसीटीवी आदि के माध्यम से इस गिरोह का पता कर उनकी गिरफ्तारी करें। पहले भी कई बार उनके क्षेत्र में ऐसी वारदातें घट चुकी हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सेक्टर- 34 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed