{"_id":"6621bea4c4583de33e09682a","slug":"negotiations-between-pgi-management-and-jac-failed-chandigarh-news-c-16-pkl1043-401586-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई प्रबंधन और जेएसी के बीच बातचीत रही विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई प्रबंधन और जेएसी के बीच बातचीत रही विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़।
पीजीआई प्रबंधन और जॉइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के बीच बातचीत विफल रही है। जेएसी ने फिर से विरोध दर्ज करने के लिए चार मई को दोपहर 3:15 बजे पीजीआई से सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड तक विरोध रैली करने की घोषणा की। रोगी देखभाल सेवाओं में किसी भी व्यवधान से बचने के लिए शाम की ड्यूटी पर दो से दस बजे तक संविदा कर्मचारी रैली में भाग नहीं लेंगे।
चार मई की विरोध रैली में सुबह और रात की पाली के संविदा कर्मचारी ही भाग लेंगे। जॉइंट एक्शन कमेटी ने कहा कि अगर डीडीए पंकज राय ने अपने तरीके नहीं सुधारे गए तो मामले में प्रतिदिन 20-100 के बैच में जेल भरो आंदोलन शुरू करने पर भी चर्चा की जा रही है। कमेटी चार मई के बाद अपनी अगली बैठक में जेल भरो आंदोलन की तारीख तय करेगी।
जेएसी के सदस्यों ने डीडीए पर कर्मचारियों को धमकाने का भी आरोप लगाया। जेएसी की तरफ से बताया गया कि पीजीआई प्रशासन पिछले पांच-छह वर्षों से कंपनी के खिलाफ शिकायतकर्ताओं की अनदेखी कर रहा है। ठेका समाप्ति के बावजूद दो-दो महीने का एक्सटेंशन दे रहा है। कंपनी कागजों पर 4-5 स्थानों पर एक ही कर्मचारी तैनात करके और फर्जी तरीके से वेतन वसूल कर पीजीआई को लूट रही है और अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।