{"_id":"5eb320688ebc3e9042044f40","slug":"negligence-vendors-crowded-to-make-passes-forgotten-social-distancing-chandigarh-news-pkl374443050","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: पास बनाने के लिए वेंडर्स की जुटी भीड़, भूले सोशल डिस्टेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: पास बनाने के लिए वेंडर्स की जुटी भीड़, भूले सोशल डिस्टेंसिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 बस स्टैंड में सब्जी मंडी शिफ्टिंग कार्य के पहले ही दिन प्रशासन की लापरवाही सामने आ गई। कोई रोकटोक नहीं होने के कारण पास बनाने के लिए वेंडर्स की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान वेंडर्स ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा। वेंडर्स की यह लापरवाही कहीं चंडीगढ़ शहर पर भारी न पड़ जाए।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासन सेक्टर-26 की सब्जी मंडी को सेक्टर-17 बस स्टैंड पर शिफ्ट कर रहा है। इसको लेकर यूटी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को शिफ्टिंग को लेकर नगर निगम की ओर से वेंडर्स के लिए पास बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पास बनाने की होड़ में कुछ ही देर में यहां वेंडर्स की भीड़ एकत्रित हो गई। कोई अंकुश नहीं होने के कारण वेंडर्स ने एक-दूसरे के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। लगातार हो रही यह लापरवाही शहर पर भारी पड़ सकती है।
बॉक्स
एमसी ने पास के लिए 586 वेंडर्स किए चिह्नित
सेक्टर-17 में बनने वाली अस्थायी मंडी के लिए नगर निगम चंडीगढ़ की ओर से 586 वेंडर्स चिह्नित किए गए हैं। शिफ्टिंग से पहले वेंडर्स के पास बनाने की प्रक्रिया नगर निगम की ओर से बुधवार को शुरू कर दी गई है।