फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   negligence of Officials: Publishers has sold books for private schools

सुस्त प्रशासन: प्राइवेट स्कूलों में बिक चुकी प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें

Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
negligence of Officials: Publishers has sold books for private schools
‌किताबें - फोटो : demo pic

शहर के प्राइवेट स्कूलों में नए सत्र की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अभिभावकों ने मोटी रकम देकर किताबें भी खरीद ली हैं और अब शिकायतें मिलने के बाद डीईओ ने प्राइवेट पब्लिसर्श की किताबों के मामले में स्कूल प्रिंसिपलों से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मार्च में ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2016 सत्र से प्राइवेट स्कूलों में सिर्फ एनसीईआरटी की किताबें सिलेबस में शामिल करने का निर्देश दिया था। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के कारण हजारों अभिभावकों को प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के कारण 300 रुपये वाला पुस्तकों के सेट 4 से 5 हजार में खरीदना पड़ा। अभिभावकों की लगातार शिकायतों के दबाव के बाद अधिकारियों की आंखें खुलीं और मामले को एमएचआरडी में उठाने का फैसला लिया। लेकिन अब तक लगभग सभी स्कूलों में बच्चों की किताबें खरीदी जा चुकी हैं। प्राइवेट स्कूलों ने प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों को सिलेबस में लगवाकर मोटा कमीशन वसूला है।
विज्ञापन


शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों को निजी पब्लिशर्स की किताबें खरीदने के मामले में शिक्षा विभाग ने पहले दौर की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) के पास पहुंची शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित स्कूल प्रिंसिपल से लिखित में जवाब तलब किया है। फिलहाल जिला शिक्षा अधिकारी के पास जिन प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायत पहुंची हैं उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली में एमएचआरडी की मीटिंग से लौटने के बाद अगले हफ्ते से डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) और शिक्षा सचिव के पास पहुंची शिकायतों पर भी शिक्षा विभाग प्राइवट स्कूलों से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब करेगा

आज रखेंगे अधिकारी अपनी बात मामला प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों से जुड़ा होने के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले को सीबीएसई और एमएचआरडी के सामने रखने का फैसला किया है। मंगलवार से दिल्ली में एमएचआरडी के साथ दो दिन की मीटिंग शुरू हुई है। चंडीगढ़ के शिक्षा अधिकारी भी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का केस एमएचआरडी अधिकारियों को बताएंगे।  यूटी के अधिकारी प्राइवेट स्कूलों पर सीबीएसई के माध्यम से कार्रवाई करवाने के हक में हैं। निजी पब्लिशर्स की मनमानी के मामले में बड़े प्राइवेट स्कूलों पर अभी तक शहर के अधिकारी खुद को दूर रख रहे हैं।  


प्राइवेट स्कूलों द्वारा मानइोरिटी स्टेटस को बनाया ढाल: राइट टू एजुकेशन(आरटीई)के तहत 25 फीसदी सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिले को लेकर पिछले कई सालों से शिक्षा विभाग और प्राइवेट स्कूलों में ठनी हुई है। कई नामी स्कूलों ने माइनोरिटी स्टेटस लेकर खुद को बचा लिया। विभाग के अधिकारी माइनोरिटी कमीशन की कार्रवाई के डर से निजी स्कूलों पर  सीधी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। प्राइवेट पब्लिशर्स के मामले में अभिभावकों की लिखित शिकायतों के बाद भी शिक्षा विभाग ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

कोर्ट में रिपोर्ट के बाद बनेगा कमीशन 

negligence of Officials: Publishers has sold books for private schools
भारी स्कूल बैग - फोटो : amar ujala

प्राइवेट स्कूलों द्वारा निजी पब्लिशर्स की किताबें थोपने और फीस में मनमानी को रोकने के लिए जल्द ही यूटी शिक्षा विभाग एक रेगुलेटरी कमीशभन बनाने जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार जस्टिस आरएस मोंगिया द्वारा पंजाब एंड हरियाणा में प्राइवेट स्कूलों की रिपोर्ट सौंपते केे बाग रेगुलेटरी कमीशन गठित किया जाएगा। यह कमीशन्र शहर के सभी प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों की फीस और अन्य खर्चो पर नजर रखेगा। कमीशन की रिपोर्ट पर शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकेगा। 

अभिभावकों की लगातार बढ़ रही शिकायतें: प्राइवेट स्कूलों की निजी पब्लिशर्स की किताबें लगवाने के मामले में अमर उजाला द्वारा चलाए गए अभियान के बाद अभिभावक लगातार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित और व्हट्सअप पर शिकायतें भेज रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अभिभावक अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते, ताकि उनके बच्चों के भविष्य के साथ स्कूल प्रबंधन खिलावड़ नहीं कर सके। अगले हफ्ते शिक्षा सचिव पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ अभिभावक सेक्टर-19 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) और सेक्टर-9 स्थित डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन(डीएसई) को लिखित शिकायत भेज सकते हैं। 

रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ,डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन चंडीगढ़  ने बताया कि मंगलवार को एमएचआरडी में मीटिंग हुई है। लेकिन पहले दिन सिर्फ मिड डे मील पर ही चर्चा जारी रही। प्राइवेट स्कूलों द्वारा प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबों और मनमानी फीस का मामला उठाया जाएगा। देश भर के राज्य से शिक्षा और सीबीएसई अधिकारी भी मीटिंग में मौजूद होंगे। 

विनय आर सूद , जिला शिक्षा अधिकारी चंडीगढ़  ने बताया कि कुछ प्राइवेट स्कूलों के बारे में मुझे अभिभावकों ने शिकायत दी थी। उन स्कूलों के प्रिंसिपल से लिखित में जवाब तलब किया गया है। कुछ अभिभावकों ने बाद में शिकायत वापिस ले ली। लेकिन शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों द्वारा किताब और अन्य कई मामलों में अभिभावकों की शिकायतों पर जरुर कार्रवाई करेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed