{"_id":"6130b9578ebc3e7a0b4931af","slug":"negative-report-of-rtpcr-is-necessary-for-admission-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: पंजाब में कोविड की नई गाइडलाइंस जारी, अब सूबे में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का डर: पंजाब में कोविड की नई गाइडलाइंस जारी, अब सूबे में प्रवेश के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी
Thu, 02 Sep 2021 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:15 PM IST
सार
पंजाब में लोगों के जमा होने पर भी अंकुश लगाया गया है। इनडोर में 150 लोग एवं आउटडोर में केवल 300 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। साथ ही नई गाइडलाइंस के मुताबिक, जिम, सिनेमा, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : twitter.com/capt_amarinder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में तीसरी लहर की संभावना के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 की नई गाइडलाइंस जारी की। यह जरूरी दिशा निर्देश 15 सितंबर तक जारी रहेंगे। नए दिशा निर्देश के अनुसार पंजाब में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को, चाहे वो सड़क के माध्यम से पंजाब में आ रहे हैं या हवाई माध्यम से, आरटीपीसीआर की 72 घंटे की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
साथ ही उन्हें दोनों वैक्सीन लगी होनी चाहिए। वहीं लोगों के जमा होने पर भी अंकुश लगाया गया है। इनडोर में 150 लोग एवं आउटडोर में केवल 300 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं। साथ ही नई गाइडलाइंस के मुताबिक, जिम, सिनेमा, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले रहेंगे।

जुलाई और अगस्त में बच्चों में संक्रमण के आए ज्यादा मामले
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के बीच पंजाब में बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। यह खुलासा केंद्र द्वारा कराए गए सर्वे में हुआ है। पंजाब में 30 दिन के आंकड़ों के अनुसार 9.6 प्रतिशत की दर से बच्चों में संक्रमण की वृद्धि हुई है। 2 अगस्त से स्कूल खुलने के बाद बच्चों में संक्रमण के ज्यादा मामले देखने को मिले हैं।
देश में विशेषज्ञ इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के मध्य तक इसकी शुरुआत हो जाएगी। इसकी सबसे बड़ी वजह विशेषज्ञ त्योहारी सीजन और स्कूलों को पूरी तरह से खोले जाने को मान रहे हैं। पंजाब में भी 2 अगस्त से स्कूल खोले जा चुके हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हाल ही में केंद्र द्वारा सर्वे कराया गया, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि पंजाब में पिछले कुछ दिनों में बच्चों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में जुलाई और अगस्त में बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले देखे गए हैं। पंजाब में बच्चों में संक्रमण की संख्या में 9.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। बच्चों में बढ़ती संक्रमण दर को लेकर पंजाब सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं।

इतने विद्यार्थी हो चुके हैं संक्रमित
पंजाब में स्कूल खुलने के बाद अब तक 40 से अधिक विद्यार्थी संक्रमित मिल चुके हैं। लुधियाना के एक स्कूल में कक्षा 11 के 20 से अधिक विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था।
नहीं बंद होंगे स्कूल
पंजाब सरकार स्कूलों को बंद करने के लिए मना कर चुकी है। सरकार ने ऐहतियात के तौर पर स्कूलों के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की थी, जिसके अनुरूप ही स्कूलों को खोला जा रहा है। हालांकि केंद्र की सर्वे रिपोर्ट के बाद पंजाब सरकार क्या फैसला लेती है यह देखने वाली बात होगी।
इन राज्यों में भी खतरा
बच्चों में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 6 राज्यों में अधिक पाए जा रहे हैं। इन राज्यों में पंजाब सहित बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड शामिल हैं। रिपोर्ट में चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ की स्थिति को बेहतर पाया गया है।