फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCRB : Haryana ranks second after Delhi in atrocities against women.

NCRB Report : महिलाओं पर अत्याचार में दिल्ली के बाद हरियाणा दूसरे नंबर पर, बुजुर्गों के खिलाफ बढ़े अपराध

Sat, 09 Dec 2023 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 05:17 AM IST
सार

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। इस साल देश में दिल्ली के बाद हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं।

विज्ञापन
NCRB : Haryana ranks second after Delhi in atrocities against women.
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

हरियाणा में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। इस साल देश में दिल्ली के बाद हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई बेहद ढीली है। ऐसे मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने में हरियाणा नीचे से तीसरे पायदान पर है। उत्तर प्रदेश व दिल्ली से ज्यादा डकैतियां इस साल हरियाणा में हुई हैं। अपहरण के मामले भी बढ़े हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की वर्ष 2022 की रिपोर्ट के आंकड़े राज्य में आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न करने वाले हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में राज्य में कुल 2.43 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए, जो 2021 से 17.6 फीसदी ज्यादा हैं। राज्य में बच्चों के खिलाफ अपराध में भी 7.7 फीसदी बढ़ोतरी हुई। कुल 6,138 केस दर्ज किए गए, जबकि 2021 में यह आंकड़ा 5,700 और 2020 में 4,338 था। पड़ोसी राज्य पंजाब में 2022 में महज 2,494 वारदात दर्ज की गईं। पॉक्सो एक्ट के तहत हरियाणा में 1,272 बच्चियों के यौन शोषण की घटनाएं दर्ज हुईं और 68 लड़कों को भी शोषण का शिकार बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


57.2 फीसदी मामलों में ही आरोप-पत्र  महिलाओं से दुष्कर्म और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में हरियाणा में अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने की दर काफी दयनीय है। यह दर केवल 57.2 फीसदी है। इस मामले में हरियाणा का स्थान देश में तीसरा है। हरियाणा के बाद राजस्थान (54 प्रतिशत) और असम (41.4 प्रतिशत) हैं। 2022 में बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने की दर महज 41.6% रही। इस श्रेणी के राज्यों में हरियाणा देश में तीसरे नंबर पर है। वहीं, पड़ोसी राज्य पंजाब में बच्चों से संबंधित अपराध में चार्जशीट दायर करने की दर 72.6 फीसदी रही।

118.7 फीसदी अपराध एक लाख आबादी पर 
हरियाणा में प्रति लाख आबादी पर महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 118.7 फीसदी दर्ज हुई। दिल्ली में यह दर 144.4 फीसदी है। 2022 में राज्य में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं के 16,742 मामले दर्ज हुए, जबकि 2021 में यह संख्या 16,658 थी। वृद्धि 0.5 फीसदी रही। 2022 में महिलाओं से दुष्कर्म के रोज औसतन पांच मामले दर्ज किए गए। दुष्कर्म के कुल 1,787 मामले दर्ज हुए, जो 2021 में 1,716 थे। 2022 में एसिड अटैक के छह मामले सामने आए। दहेज के लिए 234 महिलाओं की हत्या की गई।


बुजुर्गों के खिलाफ अपराध 50% बढ़े
राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के साथ 2022 में आपराधिक घटनाओं में लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2022 में बुजुर्गों के साथ अपराध के 1,574 मामले दर्ज किए गए। वहीं, 2021 में यह आंकड़ा 1,056 था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed