{"_id":"6705046d88447c4499027d6b","slug":"nayab-singh-saini-first-statement-he-thanks-haryana-people-for-bjp-win-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election Result: नायब सैनी का पहला बयान, बोले- हरियाणा के लोगों का धन्यवाद, PM मोदी को दिया श्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election Result: नायब सैनी का पहला बयान, बोले- हरियाणा के लोगों का धन्यवाद, PM मोदी को दिया श्रेय
Tue, 08 Oct 2024 03:37 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 08 Oct 2024 03:37 PM IST
सार
हरियाणा आम चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैनी ने कहा कि इस जीत का श्रेय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हैं। क्योंकि उनकी नीतियों की वजह से ही भाजपा को जीत मिली है। वहीं प्रदेश को लोगों को भी उन्होंने धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में मीडियो से बात करते नायब सैनी।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलता दिख रहा है। रुझानों में भाजपा हरियाणा में ऐतिहासिक जीत के साथ तीसरी बार सरकार बना रही है। इस पर पूरे हरियाणा में भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं। वहीं, भाजपा की इस जीत पर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ताजा बयान भी सामने आया है।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कहा कि मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और इस जीत का पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा ने यह तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं, प्रदेश के लाखों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से जीत मिली है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को इसके लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों का दिल से धन्यवाद का करता हूं।
विज्ञापन
#WATCH कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक… pic.twitter.com/RwcluBXDZP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024विज्ञापन