फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navratra Special- Elo Jhelo

नवरात्र स्पेशल- ऐलो झेलो

Sun, 23 Mar 2014 03:44 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला,चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Mar 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Navratra Special- Elo Jhelo
एलो झेलो पश्चिम बंगाल की परम्परागत रैसिपी है। यह नवरात्र स्पेशल रेसिपी है। वैसे इसे दशहरा और दीवाली पर भी बनाया जाता है। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है और इसे संरक्षित करके भी रखा जा सकता है। इसे जब दिल करे गर्म-गर्म चाय के साथ आप खा सकते हैं।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्री-

आटा बनाने के लिए-
मैदा - 2 कप
घी - 3 टेबल स्पून
नमक - 1 पिंच
दूध - आधा कप
तेल - तलने के लिये

चाशनी के लिए-

चीनी - 2 कप
छोटी इलाइची - 4-5

ऐसे बनाएं आटा-
मैदा को किसी बड़े प्याले में लेकर नमक और घी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लें। अब आटे को ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। 20 मिनट बाद आटे को मसल कर चिकना कर लें और छोटी-छोटी लोइयां बनाकर तैयार कर लें। इतने आटे से 21-22 लोइयां बना लें। अब लोइयों को दबा कर पेड़े जैसा बना लें। अब एक-एक लोई उठाइए, चकले पर रखिए और पतला बेल लें। अब इसे किनारों से आधा सेमी छोड़ते हुए मोटे स्टेप्स काट लें। स्टेप्स को फोल्ड करके किनारे बांध लें और चपटा कर दें। एलो जेलो तैयार है। अब इसे बेलकर थाली में लगा लें।
विज्ञापन


ऐसे तलें-

ऐलो झेलो को तलने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। अब मीडियम आंच करके ऐलो जेलो को तलने के लिए डाल दें। उतने ही डालें जितने कढ़ाई में आ सकें। इन्हें पलटते रहें और हल्का भूरा होने तक तलते रहें। अब इन्हें निकाल कर प्लेट में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनेगी चाशनी

ऐलो झेलो के ऊपर 2 तार की चाशनी चढ़ाई जाती है। चाशनी के लिए किसी बर्तन में चीनी और एक कप पानी डाल कर उबलने के लिए के लिए रख दें। चीनी को पूरी तरह घुलने तक पकाते रहें। 2-3 मिनट और पकाकर चाशनी को चैक करें। इसकी 1-2 बूंदे किसी प्याली में गिराकर ठंडी होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखें।

अगर चाशनी से 2 तार निकल रहे हैं तो यह तैयार है। अगर दो तार नहीं बन रहे हैं तो इसे थोड़ा और पका कर फिर से चैक करें। चाशनी बनने के बाद उसे ठंडा होने दें। अब एक-एक ऐलो झेलो को चाशनी में डुबोकर निकाल लें और प्लेट में रखते जाएं। सूखने के बाद आप इन्हें कंटेनर में भरकर भी रख सकते हैं।


कुछ सुझाव-
ऐलो झेलो का आटा गूंथते समय, घी की जगह रिफाइन्ड तेल भी डाला जा सकता है। इन्हें तेल की जगह घी में तला जा सकता है। ऐलो झेलो का आटा गूंथते समय आप चाहें तो एक छोटी चम्मच कलोंजी डाल सकते हैं। अगर आप अधिक मीठे ऐलो झेलो खाना चाहते हैं तोचाशनी को 2 तार वाली तार से थोड़ा-सा और गाढ़ा कर लें या इन्हें एक बार चाशनी से निकालने पर ठंडा होने के बाद दूसरी बार फिर से चाशनी में डुबाकर निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed