फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu will visit Gurdwara Kartarpur Sahib on Wednesday

Punjab News: कल पाकिस्तान जाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में टेकेंगे माथा

Tue, 23 Jan 2024 05:11 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने नौ नवंबर 2019 का एक वीडियो साझा किया है। जब वह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के मौके पर पाकिस्तान गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू का जोरदार तरीके से स्वागत किया था।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will visit Gurdwara Kartarpur Sahib on Wednesday
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार यानी 24 जनवरी को पाकिस्तान जाएंगे। उन्होंने X पर यह जानकारी साझा की। सिद्धू पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब जाएंगे। उन्होंने लिखा कि कल 24 जनवरी यानी बुधवार को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का दौरा करूंगा... मुझे अपनी सद्भावना का साधन बनाने के लिए महान गुरु का आभारी हूं। शांति, सार्वभौमिक भाईचारे और सरबत का भला के उनके संदेश का प्रचार करना जारी रखूंगा... समूह को सुबह 11 बजे करतारपुर कॉरिडोर चेकपोस्ट पर इकट्ठा होना चाहिए! दोपहर तीन बजे भारतीय की तरफ मीडिया को संबोधित करूंगा... अमृतसर के रास्ते में।

विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू ने नौ नवंबर 2019 का एक वीडियो साझा किया है। जब वह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के मौके पर पाकिस्तान गए थे। इस दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू का जोरदार तरीके से स्वागत किया था।
विज्ञापन


सिद्धू ने श्री करतारपुर साहिब में एक जोरदार भाषण भी दिया था। उन्होंने इमरान खान की तारीफ भी की थी। वीडियो में इमरान खान मुस्कुराते दिख रहे हैं। पंजाब के तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उस समय गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed