फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Singh Sidhu will meet people of Punjab every week in Patiala and Amritsar

Punjab News: लोकसभा चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू का बड़ा कदम, पटियाला व अमृतसर में लगाएंगे 'जनता दरबार'

Sun, 07 Jan 2024 10:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 07 Jan 2024 10:17 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रैली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बीच सिद्धू अब 'जनता दरबार' लगाएंगे। वह अगले हफ्ते से पटियाला और अमृतसर स्थित अपने आवास पर पंजाब के लोगों से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will meet people of Punjab every week in Patiala and Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बड़ा कदम चल दिया है। अमृतसर के साथ-साथ सिद्धू दंपती ने पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में डेरा जमा दिया है। अब सिद्धू हर हफ्ते अमृतसर और पटियाला में 'जनता दरबार' लगाएंगे। 

विज्ञापन


सिद्धू अगले हफ्ते से सप्ताह में एक बार पटियाला और अमृतसर के लोगों से मिलेंगे। सिद्धू ने यह एलान अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया। सिद्धू ने लिखा कि वह एक हफ्ते पटियाला में लोगों से मिलेंगे और एक हफ्ते अमृतसर में मिलेंगे। हर हफ्ते वह किस तारीख को और कब लोगों से मिलेंगे, इस संबंध में जानकारी पहले से ही दी जाएगी। सिद्धू के करीबी शैरी रियाड ने बताया कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू इस समय कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ठीक हुई हैं। जल्द ही वह भी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लोगों से मिलेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मुहिम की शुरुआत पटियाला से बुधवार को होने की संभावना है। पंजाब से कोई भी व्यक्ति अपना दुख-तकलीफ व शिकायत लेकर नवजोत सिंह सिद्धू से मिल सकता है। पटियाला व अमृतसर दोनों ही जगहों पर सिद्धू अपने आवास पर लोगों से मिला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद सिद्धू दंपती ने अमृतसर के अलावा पटियाला में भी अपनी सक्रियता बढ़ाई है। सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं। जब उनसे पटियाला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर सहमति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed