फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot singh sidhu share a video of beating of a congress worker

सिद्धू ने साझा किया वीडियो: केजरीवाल से कहा- आपकी जान को खतरा बता कोर्ट जा रहे आप के लोग, पंजाबियों की भी फिक्र करें

Fri, 01 Apr 2022 02:00 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Apr 2022 02:00 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पिटाई का एक वीडियो साझा किया। इस पर उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से सवाल भी पूछा और पंजाबियों की फिक्र करने को कहा।

विज्ञापन
Navjot singh sidhu share a video of beating of a congress worker
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फिरोजपुर के जीरा में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला उठाने के बाद अब पटियाला के सन्नौर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस मामले में सवाल किया और खराब कानून-व्यवस्था का मामला उठाया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू ने यह किया ट्वीट
शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि आपके लोग दिल्ली में कोर्ट जा रहे हैं कि आपकी जान को खतरा है, पंजाबियों की जान की भी फिक्र करें? अगर दिल्ली में ऐसा होता है तो आप इसे बर्बरता कहते हैं। देखिए पंजाब में क्या हो रहा है... सन्नौर में एक और कांग्रेस कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा गया। कानून और व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर है। इससे पहले सिद्धू ने जीरा के गांव कसोवाना में कांग्रेस कार्यकर्ता इकबाल की बेरहमी से हत्या करने वाले आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग पंजाब के डीजीपी से की थी।  

सन्नौर में रॉड और तलवारों से की गई थी कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई

पटियाला के कस्बा सन्नौर में कांग्रेसी कार्यकर्ता पर कुछ लोगों की ओर से रॉड व तलवारों के साथ जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोप लगे हैं। थाना जुल्कां पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर दो को गिरफ्तार किया है। 

पीड़ित जसविंदर सिंह निवासी गांव जुल्कां ने पुलिस को बयान दिया है कि वह कांग्रेसी कार्यकर्ता है और उसका रेत बजरी व मिट्टी का काम है। पैसों के लेनदेन को लेकर 29 मार्च को आरोपियों ने उसके साथ रॉड व तलवारों से हमला कर दिया। इस दौरान वह घायल हो गया। पुलिस ने बंत सिंह, गुरजंट सिंह, दिलबर सिंह, साहब सिंह, राजू सभी निवासी गांव ब्रहमपुरा, जोबन सिंह निवासी गांव हाजीपुर, लखविंदर सिंह निवासी गांव चूलड़ को नामजद कर लिया है। बंत सिंह व गुरजंट सिंह की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed