फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said will give information about party situation to the high command

घमासान: सिद्धू ने कहा- हाईकमान को देंगे पार्टी के हालात की जानकारी, रावत बोले- नवजोत और कैप्टन में कोई विवाद नहीं

Tue, 24 Aug 2021 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 11:28 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनने के बाद यह माना जा रहा था कि पार्टी के सभी अंदरूनी विवाद शांत हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू खेमे के बीच चिंगारी और भड़क गई है। इन दिनों कांग्रेस, सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा राष्ट्रीय मुद्दों और गांधी परिवार पर ही आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का मामला सुलझाने में लगी थी। उधर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के आवास पर प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों ने बैठक कर पंजाब कांग्रेस में बड़े बदलाव का बिगुल बजा दिया। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said will give information about party situation to the high command
नवजोत सिंह सिद्धू ने की पार्टी नेताओं से मुलाकात। - फोटो : @sherryontopp

विस्तार

कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मंगलवार को अपने आवास पर कैप्टन अमरिंदर सिंह विरोधी कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाने और खुले तौर पर कैप्टन को हटाए जाने की मांग उठाए जाने के बाद शाम को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। 

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस भवन में हुई मुलाकात में तृप्त बाजवा ने बैठक की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बाजवा के साथ कई अन्य विधायक भी मौजूद रहे। सिद्धू ने इस दौरान तृप्त बाजवा और बाकी विधायकों से पार्टी की ताजा स्थिति के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे पार्टी में जारी मौजूदा हालात के बारे में जल्द ही पार्टी हाईकमान को जानकारी देंगे।
विज्ञापन


सिद्धू और कैप्टन में कोई विवाद नहीं: रावत
पंजाब पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने देहरादून से फोन पर बताया कि कैप्टन और सिद्धू के बीच अब कोई विवाद नहीं है। पार्टी में जो भी हालात अब पैदा हए हैं, उसके बारे में वे सारी जानकारी हाईकमान को देंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब कांग्रेस के कुछ विधायकों ने उनसे संपर्क किया है और वे बुधवार को देहरादून में उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक जो कुछ बताएंगे, उसकी पूरी सूचना हाईकमान तक पहुंचाई जाएगी। रावत ने माना कि सिद्धू के सलाहकारों की बयानबाजी आपत्तिजनक थी लेकिन प्रदेश प्रधान की ओर से कहा गया है कि सलाहकारों के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। इस संबंध में जांच की जाएगी और दोषी को पार्टी से बाहर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed