{"_id":"622b54f79c7cd06d041b4ae9","slug":"navjot-singh-sidhu-said-people-of-punjab-took-very-good-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की जीत पर सिद्धू 'खुश': कहा- मैं लोगों में भगवान देखता हूं, बदलाव का बहुत बढ़िया फैसला लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की जीत पर सिद्धू 'खुश': कहा- मैं लोगों में भगवान देखता हूं, बदलाव का बहुत बढ़िया फैसला लिया
Fri, 11 Mar 2022 07:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:31 PM IST
सार
कांग्रेस की हार के लिए सिद्धू ने अप्रत्यक्ष तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी को भी जिम्मेदार ठहराया। अपने हलके से बाहर प्रचार न करने के बारे में सिद्धू ने कहा कि प्रचार की जिम्मेदारी उनकी नहीं बल्कि चन्नी की थी।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में हार के बाद शुक्रवार को मीडिया के सामने आए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि लोगों ने पंजाब के लिए बहुत बढ़िया फैसला लिया है और पंजाब के रिवायती सिस्टम को बदलकर एक नई नींव रखी है। उन्होंने कहा- ‘मैं ठोककर कह रहा हूं कि जो लोगों ने बदलाव किया, बहुत बढ़िया किया।
विज्ञापन
पंजाब के लोगों में मैं भगवान देखता हूं। पंजाब की भलाई में ही मेरा भला है।’ सिद्धू ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिसने सिद्धू के लिए गड्ढा खोदने और नीचा दिखाने की कोशिश की, वह खुद उसमें गिर गए हैं। वह तीन मुख्यमंत्रियों का निपटारा कर चुके हैं। कौन कहता है कि बेअदबी की सजा नहीं मिली।
विज्ञापन
चुनाव के नतीजे में सबने देख लिया, जो पंथ पर राज करते थे, कहां गए। सिद्धू ने बगैर नाम लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालची, ढोंगी और डाकू मुख्यमंत्री जिसकी बादलों से दोस्ती थी, उसे बहुत अहंकार था। उससे जंग लड़ी और उसे पद से हटाया।
विज्ञापन
‘चन्नी पर छोड़ दिया था प्रचार का जिम्मा’
कांग्रेस की हार के लिए सिद्धू ने अप्रत्यक्ष तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी को भी जिम्मेदार ठहराया। अपने हलके से बाहर प्रचार न करने के बारे में सिद्धू ने कहा कि प्रचार की जिम्मेदारी उनकी नहीं बल्कि चन्नी की थी। सिद्धू ने कहा कि जब चन्नी को राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद के लिए चुना था तो उन्होंने चन्नी का हाथ पकड़कर कह दिया था कि अब जिम्मेदारी तुम्हारी है।
सिद्धू ने कहा उन्होंने चन्नी का अंत तक सहयोग किया। जीत-हार से कोई फर्क नहीं पड़ता। लोगों ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण फतवा दिया है और लोगों के फतवे का सम्मान होना चाहिए। आम आदमी पार्टी को पंजाब ने भरपूर मौका देते हुए पांच साल का समय दिया है। कांग्रेस को भी इतना ही समय दिया था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाई।