{"_id":"610a9b4220e289494822ec85","slug":"navjot-singh-sidhu-said-farm-laws-will-be-repealed-in-upcoming-punjab-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला पहुंचे नवजोत सिद्धू: कहा- अगले विधानसभा सत्र में कृषि कानून होंगे रद्द, पंजाब अपने कानून बनाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला पहुंचे नवजोत सिद्धू: कहा- अगले विधानसभा सत्र में कृषि कानून होंगे रद्द, पंजाब अपने कानून बनाएगा
Wed, 04 Aug 2021 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 07:26 PM IST
सार
पटियाला पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक चार्टर सौंपा और उनसे चर्चा भी की। हमें केंद्र के कृषि कानूनों को सिरे से खारिज करने की जरूरत है, संशोधनों की नहीं। राज्य को कृषि पर कानून बनाने का अधिकार है। यह राज्य का विषय है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को पटियाला के घन्नौर से विधायक मदन लाल जलालपुर के घर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, बल्कि इन्हें रद्द किया जाएगा और यह हमारा हक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी व पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करके पंजाब अपने कानून बनाएगा। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बादलों की ओर से किए पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) गलत हैं और इन पर हस्ताक्षर करने वाले बाबुओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अकाली दल द्वारा पंजाब के लोगों को 400 यूनिट मुफ्त बिजली देने के वादे पर रंधावा ने कहा कि अगर अकाली दल चाहता तो अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान बिजली मुफ्त कर सकता था। लेकिन उस समय तो बादलों ने गलत पीपीए करके पंजाब के लोगों साथ धोखा किया। पंजाब में खाद की कमी को लेकर रंधावा ने कहा कि इस संबंधी केंद्र सरकार को लिखा जा चुका है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर पीएम मोदी किसानों से तो मिलना दूर की बात रही, कांग्रेस को भी मिलने का समय नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन