फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu responsible for rebellion in Punjab Congress says Preneet Kaur

कैप्टन के बचाव में पत्नी परनीत कौर उतरीं: कहा- नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस में बगावत के जिम्मेदार

Thu, 26 Aug 2021 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 01:50 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने पार्टी की मौजूदा स्थिति के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया। बागी विधायकों के बारे में उन्होंने कहा कि किसी के कहने से मुख्यमंत्री नहीं बदलता है। साढ़े चार साल सत्ता का आनंद लेने के बाद अब विधायक बगावत पर उतरे हैं। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu responsible for rebellion in Punjab Congress says Preneet Kaur
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बचाव में अब उनकी सांसद पत्नी परनीत कौर मैदान में उतर आई हैं। बुधवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी बगावत के लिए पूरी तरह से पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जिम्मेदार हैं। ऊपर से सिद्धू के सलाहकार भी शर्मनाक टिप्पणी कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस हाईकमान को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कैप्टन का विरोध कर रहे विधायकों को साफ शब्दों में कहा कि किसी के कहने से मुख्यमंत्री नहीं बदला करता है। मीडिया के एक सवाल के जवाब में परनीत ने माना कि बिना शक कांग्रेस पार्टी में बगावत के लिए नवजोत सिंह सिद्धू जिम्मेदार हैं। उन्होंने ही यह सब शुरू किया और अब यह उनके सलाहकार ही हैं, जो ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। जबकि सीएम ने उदारता दिखाते हुए सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के हाईकमान के फैसले को माना। इसके विपरीत सिद्धू के सलाहकार शर्मनाक टिप्पणी कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


परनीत ने कहा कि यह समय निजी राजनीति खेलने का नहीं है। अगर सिद्धू को कोई शिकायत है तो उसे इस तरह सार्वजनिक करने के बजाय पार्टी प्लेटफार्म पर उठाना चाहिए। उन्हें नहीं पता कि सिद्धू के सलाहकार कहां से आए हैं लेकिन पार्टी प्रधान को पार्टी के अंदर से ही जिम्मेदार सलाहकारों का चुनाव करना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अब हाईकमान पर निर्भर करता है कि इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। साथ ही कहा कि साढ़े चार साल सत्ता का आनंद लेने के बाद अब कुछ विधायक बगावत कर रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव को जीता जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed