फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu reached in Ludhiana of Punjab

अपने बयान पर कायम सिद्धू, कहा-आज भी कहता हूं, आतंकवाद का कोई देश-धर्म नहीं

Sat, 16 Feb 2019 04:49 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 16 Feb 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu reached in Ludhiana of Punjab
मंत्री नवजोत सिद्धू - फोटो : File Photo

पंजाब के निकाय विभाग मंत्री नवजोत सिद्धू ने शनिवार को कहा कि वे आज भी कहते हैं आतंकवाद का न कोई देश होता है, न जात, न धर्म लेकिन उनके इस पूरे बयान का सिर्फ एक हिस्सा दिखा कर बवाल खड़ा किया गया है। सिद्धू लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि मेरा सवाल यह है कि अगर कोई नेता जाता है, तो पूरा शहर बंद हो जाता है लेकिन जब सेना के जवान निकलते है तब रास्ते क्यों बंद नहीं किया गया।

विज्ञापन


 उन्होंने दावा किया कि चार लोगों की वजह से करतारपुर कॉरिडोर पर सवालिया निशान नहीं लग सकता है, क्या प्रधानमंत्री के निर्णय पर सवालिया निशान लगेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान जाकर पाक सेना प्रमुख को झप्पी डालने के सवाल पर सिद्धू पूरी तरह से तिलमिला गए। उन्होंने कहा कि मुझे तो न्योता देकर बुलाया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री बिना बुलाए वहां चले गए थे। 
विज्ञापन

 

उनके लौटने के कुछ समय बाद ही पठानकोट हमला हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी गए तो कारगिल युद्ध हो गया। जब मैं गया तो वहां से सिर्फ शांति की आवाज ही आई। जो लोग अब मेरे खिलाफ बातें कर रहे हैं, उनसे पूछा जाए वो भी तो साथ गए थे। कश्मीर का एक पक्का इलाज होना चाहिए। जवान पर बार-बार हमला क्यों होता है। 

युवा भाजपाइयों को घेरना था सिद्धू, घेर लिया बिट्टू 
निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू के होटल पार्क प्लाजा पहुंचने की खबर लगते ही युवा भाजपा नेता सुबह से भाई वाला चौक में इकट्ठे हो गए। योजना थी कि सिद्धू को घेर कर काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस दौरान सांसद रवनीत बिट्टू अपने सुरक्षा मुलाजिमों के साथ भाई वाला चौक पहुंचे तो युवा भाजपा नेताओं ने सिद्धू की गाड़ी समझकर उन्हें घेर लिया।

बाद में पता चला कि यह गाड़ी तो सांसद की है। जैसे भाजपाइयों के घेराव की योजना की खबर पुलिस को लगी उन्होंने सिद्धू के रूट प्लान चेंज कर दिया। उन्हें होटल के साथ लगती पतली गली से लाकर होटल के अंदर भेजा गया। इस दौरान वहां पर खड़े भाजपाइयों को पहले पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed