{"_id":"6428efaee46b8c495a03902a","slug":"navjot-singh-sidhu-look-changed-but-his-attitude-remained-same-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navjot Singh Sidhu: सिद्धू का लुक बदला, लेकिन तेवर पहले जैसे बरकरार, पहले से काफी फिट; मूंछें भी खड़ी रखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navjot Singh Sidhu: सिद्धू का लुक बदला, लेकिन तेवर पहले जैसे बरकरार, पहले से काफी फिट; मूंछें भी खड़ी रखीं
Sun, 02 Apr 2023 01:02 PM IST
शाहरुख खान
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:02 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का लुक बदल गया है, लेकिन तेवर पहले जैसे ही बरकार है। 35 किलो वजन घटाने के चलते सिद्धू पहले से काफी फिट लग रहे हैं। मूंछें भी खड़ी रखीं हैं। जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने सीएम मान और केंद्र पर हमला किया।
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू की लुक काफी बदल चुकी है। जेल में योगा व मेडिटेशन के जरिये 35 किलो तक वजन घटाने के कारण वह पहले की तुलना में काफी फिट लगे रहे हैं। उन्होंने दाढ़ी भी ट्रिम करा ली है व मूंछें खड़ी कर रखी हैं। लेकिन उनके तीखे तेवर पहले की तरह ही बरकरार हैं। उन्होंने बाहर आते ही केंद्र के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर हमले बोले।
अटकलें लग रही थीं कि जेल से बाहर आने के बाद नवजोत सिद्धू के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आएगा और उनमें ठहराव आया होगा। माना जा रहा है कि सिद्धू की वापसी से पंजाब की राजनीति गर्माएगी।
उनके पास भले ही इस समय पंजाब कांग्रेस में कोई बड़ा ओहदा नहीं है, लेकिन राहुल गांधी और खास तौर से प्रियंका गांधी के साथ नजदीकी के चलते सिद्धू को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सिद्धू को जेल से बाहर आने पर बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही थी।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी आई नजर
कुछ दिन पहले जब पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पटियाला जेल से रिहा हुए थे, उस समय पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग खुद उनके स्वागत के लिए पटियाला पहुंचे थे। लेकिन राजा वड़िंग शनिवार को जेल से सिद्धू की रिहाई के वक्त नहीं पहुंचे और न ही पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ही सिद्धू के स्वागत के लिए पहुंचे।

हालांकि बाजवा के आने के दावे सिद्धू समर्थक सुबह से ही कर रहे थे। सिद्धू के स्वागत के लिए पंजाब कांग्रेस के तीन पूर्व प्रधान लाल सिंह, मोहिंदर सिंह केपी और शमशेर सिंह दूलो के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी अश्विनी सेखड़ी, पूर्व विधायक राजिंदर सिंह तथा हरदियाल सिंह कंबोज विशेष तौर से पहुंचे।
पंजाब की राजनीति में सिद्धू की है अहमियत
पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू काफी अहमियत रखते हैं। सिद्धू एक जाट सिख हैं और पंजाब में जाट सिखों की आबादी करीब 25 प्रतिशत है। वह काफी लोकप्रिय भी हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकती है। साथ ही वह एक अच्छे वक्ता भी हैं। उनकी अंग्रेजी, पंजाबी व हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ है। करतारपुर कॉरिडोर शुरू कराने में बड़ी भूमिका के कारण पंजाब के लोग उन्हें काफी मानते हैं। सिद्धू पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Punjab : सिद्धू के जेल से आते ही कांग्रेस में घमासान के आसार, अब तक जो थे दरकिनार उन पर नवजोत को आया प्यार