Punjab News: 'पैदा होते ही बच्चे पर 1.20 लाख रुपये का कर्ज', आप सरकार पर खूब बरसे नवजोत सिद्धू
पंजाब के बठिंडा पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। कर्ज के मुद्दे पर सिद्धू ने पंजाब की मौजूदा सरकार को घेरा। हालांकि उन्होंने देशहित में कांग्रेस और आप के गठबंधन को सही बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव महराज पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पर प्रतिदिन करोड़ों रुपये का कर्ज चढ़ रहा है। राजनीतिक दल लोगों को सिर्फ झूठ बेचते हैं। पहले अकाली दल और अब आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य को लूटा जा रहा है। इस वजह से राज्य कंगाल होता जा रहा है। आज प्रदेश में जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उस पर एक लाख 20 हजार रुपये का कर्ज होता है। सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा था कि वे एक लाख करोड़ का कर्ज माफ करेंगे लेकिन असलियत सच्चाई से कोसों दूर है।
मैं कभी झूठ के साथ नहीं खड़ा रहा
उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि वैचारिक है। सीएम भगवंत मान अपने अधिकारियों के साथ महंगी फ्लाइट में सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के हक का पैसा निजी लोगों के घरों में भेजा जा रहा है। प्रदेश में केबल माफिया, रेत माफिया और शराब माफिया आज भी पहले की तरह कारोबार कर रहे हैं। जब तक प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा खत्म नहीं होगी तब तक जनता का भला नहीं हो सकता। मैं कभी झूठ के साथ खड़ा नहीं रहा। जब भाजपा ने अकाली दल को चुना तो उन्होंने बीजेपी छोड़कर पंजाब को चुना और हमेशा पंजाब की भलाई के लिए काम किया।
देश बचाने की खातिर समझौता जरूरी
सिद्धू ने आप के नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये लोग जमीनें खरीद रहे हैं और पैलेसों में हिस्सेदारी ले रहे हैं। आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सिद्धू ने कहा कि बड़ी लड़ाई लड़ने और देश को बचाने की खातिर समझौता करना जरूरी है। अंतिम निर्णय हाईकमान लेगा। उन्होंने कहा कि आए दिन युवा देश छोड़कर कनाडा जा रहे हैं। इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल की 'पंजाब बचाओ यात्रा' पर सिद्धू ने कहा कि पहले वे खुद को बचाएं और फिर पंजाब के बारे में सोचें।