{"_id":"5d05cf498ebc3e6143514727","slug":"navjot-singh-sidhu-gets-offer-to-join-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को मिला आम आदमी पार्टी में शामिल होने का न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को मिला आम आदमी पार्टी में शामिल होने का न्योता
Sun, 16 Jun 2019 03:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद अभी थमा नहीं हैं। हालांकि इसी बीच पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने सिद्धू को पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के लिए पार्टी के दरवाजे हर समय खुले रहने की बात की और कहा कि सिद्धू जब चाहें पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
आप नेता हरपाल सिंह चीमा ने लोकसभा चुनाव में लुधियाना के जिन इलाकों में आम आदमी पार्टी पिछड़ी उन पर भी चर्चा की। उन्होंने आप वालंटियर को कई तरह के सुझाव दिए भी और सारी बातें भी सुनी। इसके अलावा उन्होंने आगे के लिए पार्टी के लिए डटकर काम करने की बात कही।
विज्ञापन
मुक्तसर में महिला के साथ की गई मारपीट पर चीमा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था इस समय पूरी तरह से खराब हो चुकी है। उन्होंने बिजली की बढ़ रही कीमतों को लेकर भी सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर बिजली की कीमतों में कटौती करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही आप बिजली आंदोलन भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बिजली विभाग में सुधार के लिए कार्यभार संभालना चाहिए।
लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस की ओर से सिद्धू को 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री चेहरा बनाने को लेकर हरपाल चीमा ने कहा कि वह मोहल्ला पार्टी है लेकिन सिद्धू जब चाहे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।