फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu demonstrated in Amritsar against inflation

पंजाब भर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: केंद्र पर जमकर बरसे सिद्धू, कहा- कांग्रेस के विधायक हारे हैं, मरे नहीं, आप पर भी निशाना

Thu, 31 Mar 2022 06:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बरनाला/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/बरनाला/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 06:57 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह तो सांसदों की सौदेबाजी करने लगी। एमपी की बोली लगाने लगी है।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu demonstrated in Amritsar against inflation
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि रखवाले करने वाले ही देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रहे हैं। पेट्रोल और डीजलों के दाम 110 फीसदी बढ़े और मंहगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के लिए रोटी खाना मुश्किल चुका है। सिद्धू ने गुरुवार को यह बात मंहगाई के खिलाफ हाल गेट पर कांग्रेस के धरने में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक हारे हैं, मरे नहीं। सिद्धू ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि आज गरीब आदमी के लिए रोटी खाना मुश्किल हो गया है। लोगों के चूल्हे बुझ गए हैं। पिछले 7-8 सालों से एमएसपी 35 फीसदी बढ़ी है और पेट्रोल-डीजल के दाम 110 फीसदी तक बढ़े हैं। 
विज्ञापन


खाद्य तेल की कीमतें 100 फीसदी और गैस सिलिंडर के दाम दोगुने हो चुके हैं।  इसका मतलब है कि एक रुपया देकर चार रुपये वापस लेना है। क्या 250 रुपये दिहाड़ी लेने वाले मजदूर की दिहाड़ी 500 रुपये हुई। सिद्धू ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था के रक्षक ही इसे बर्बाद कर रहे हैं। जब देश में मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान तेल के रेट नीचे गिरे तो फायदा आम आदमी को मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी पर बोला हमला
नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह तो सांसदों की सौदेबाजी करने लगी। एमपी की बोली लगाने लगी है। बता दें कि इनमें शहीद भगत सिंह और संविधान के लेखक बाबा साहब अंबेडकर साहिब की विचारधारा पर चलने वाला कौन है। अगर मैं बड़गाड़ी गया था तो पंजाब के लिए गया था। यह विरोध पंजाब की रुह का विरोध है। 

यह पंजाब के पदों की लड़ाई नहीं बल्कि पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई है। पार्टी छोड़ कर जाने वाले पार्षदों व अन्य पर वार करते हुए सिद्धू ने कहा कि कुत्ता रख लेते तो वह ज्यादा ईमानदार होते। उन्होंने खुद को पार्टी का सिपाही बताते हुए कहा कि हाथी चाहे मिट्टी से ही क्यों न सना हो फिर भी सम्मानित होता है। कुत्ता को सोने की जंजीरों से भी बांध दो तो भी वह सम्मानित नहीं होता।

उन्होंने कहा कि आज हमसे चंडीगढ़ के अधिकार छीन लिए और अपने अधिकारी लगा दिए हैं। कांग्रेस गरीब की रोटी की लड़ाई लड़ रही है। जो पहले वेतन में 10 फीसदी सामान आता था आज तीन गुना तक नहीं आता। मैं अपनी पार्टी के विधायकों के साथ इसका विरोध करता हूं। 

महंगाई के खिलाफ भड़के कांग्रेसी
गुरुदासपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के जिला प्रधान दर्शन महाजन ने किया। प्रदर्शन में विशेष रूप से लेबर सेल के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा शामिल हुए। गुरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेश पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि लोग पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार कीमतों में बढ़ोतरी करके उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। पंजाब में कांग्रेस सरकार के समय भी लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए थे लेकिन उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 10 रुपये पेट्रोल और 5 रुपये डीजल के दाम कम किए थे। जिला प्रधान दर्शन महाजन ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है, तब से महंगाई कम होने के बजाय बढ़ती ही गई है।

बरनाला: पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतों का किया विरोध
पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डीसी कांप्लेक्स में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने पंजाब व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की। धरने को संबोधित करते गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खों ने कहा कि एक तो पहले ही बेरोजगारी ने लोगों को चिंता में डाल रखा है। वहीं हर दिन बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों ने लोगों का कचूमर निकाल दिया है। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। बरनाला से मनीष बांसल, भदौड़ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, महलकलां आरक्षित से बीबी हरचंद कौर घनौरी में से कोई भी उम्मीदवार धरने में दिखाई नहीं दिया। कांग्रेस की हार का कारण कांग्रेस की गुटबंदी थी। हर के बाद भी यह कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed