फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu again raised demand to declare CM face for punjab assembly elections

पंजाब: सिद्धू ने फिर उठाई सीएम चेहरा घोषित करने की मांग, कहा- जनता की दुविधा दूर करें, कांग्रेस 70 सीटें जीतेगी

Mon, 24 Jan 2022 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Jan 2022 01:00 AM IST
सार

कांग्रेस ने इस बार पंजाब में बिना सीएम चेहरे के विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। मगर प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू लगातार हाईकमान से सीएम चेहरा घोषित करने की मांग उठा रहे हैं।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu again raised demand to declare CM face for punjab assembly elections
राहुल गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अपने 13 सूत्रीय पंजाब मॉडल को सूबे के भविष्य की तस्वीर के रूप में पेश कर रहे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि उनका पंजाब मॉडल या तो कांग्रेस के चुनाव घोषणापत्र का हिस्सा होगा या फिर घोषणापत्र नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब मॉडल है तो नवजोत सिद्धू है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब चुनाव में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किए जाने की मांग को फिर से बुलंद करते हुए कहा कि पंजाब की जनता दुविधा में है और अगर यह दुविधा दूर हो गई तो पार्टी इस चुनाव में 70 सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में रविवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत के दौरान सिद्धू ने जहां पंजाब मॉडल के एजेंडे को फिर से विस्तारपूर्वक रखा, वहीं राज्य में पार्टी और सरकार से जुड़े मुद्दे भी इशारों-इशारों में उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के सामने आज यह सवाल है कि प्रदेश को दलदल से बाहर कौन और कैसे निकालेगा। 
विज्ञापन


इसके लिए रोडमैप होना चाहिए और अगर इस रोडमैप को घोषणापत्र के रूप में पेश किया गया तो कांग्रेस की जीत पक्की है। जनता उसी पर भरोसा करेगी जो रोडमैप पेश करेगा कि खजाना कैसे भरेगा, विदेश का रुख कर रहे युवाओं को पंजाब में रोजगार कैसे मिल सकेगा, युवाओं को उद्यमी कैसे बनाया जा सकता है और कृषि क्षेत्र को फिर से कैसे प्रफुल्लित कर किसानों का जीवन सुधारा जा सकता है। लोगों की यह दुविधा दूर करनी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पंजाब मॉडल को घोषणापत्र में शामिल करने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि अब तो चुनाव ही 25 दिन दूर रह गए हैं और घोषणापत्र भी 5-7 दिन दूर है। सब कुछ सामने आ जाएगा। अगर यह घोषणापत्र है तो नवजोत सिद्धू की राजनीति है और अगर यह घोषणापत्र न हुआ तो फिर क्या कहूं। हालांकि सिद्धू ने यह भी कहा कि उनकी घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा के साथ एक घंटे तक बैठक हुई है इसलिए जल्द ही घोषणापत्र के जरिये सब कुछ सामने आ जाएगा।


पोंटी चड्ढा ने कैप्टन को कर्ज से उबारा
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा सियासी हमला करते हुए सिद्धू ने कहा कि एक समय कैप्टन के पास रंग पुताई के पैसे भी नहीं थे। मशरूम फार्म के लिए 2 करोड़ का कर्ज लिया जो बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया था। तब शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा ने कैप्टन की तकदीर बदली, जब कैप्टन को पार्टी का प्रधान बनाया गया था। सिद्धू ने आरोप लगाया कि पोंटी चड्डा और कैप्टन के बीच तब करोड़ों की डील हुई। उन्होंने यह भी कहा कि पोंटी चड्ढा ने कैप्टन को कितना पैसा दिया, इसका तो कोई ब्योरा उनके पास नहीं है लेकिन इसके बाद कैप्टन के सारे कर्ज उतर गए थे। गाड़ियां बदल गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed