फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Start Youtube Channel Jittega Punjab

अब नए अंदाज में नजर आएंगे नवजोत सिद्धू, शुरू किया अपना चैनल और नाम है 'जित्तेगा पंजाब'

Sat, 14 Mar 2020 10:29 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 14 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Start Youtube Channel Jittega Punjab
Navjot Singh Sidhu
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से राजनीतिक विवाद के बाद करीब नौ महीने तक खामोश रहने के बाद सियासी गतिविधियों में लौटने का फैसला करते हुए शनिवार से यू-ट्यूब चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’ शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन


सिद्धू द्वारा यू-ट्यूब वीडियो जारी करते हुए कहा गया है कि पंजाब में पिछले कुछ सालों में सिर्फ चार-पांच हुक्मरानों ने कब्जा किया हुआ है और अब जनता की आवाज को बुलंद करना होगा। इस चैनल में उन लोगों को अपने विचार, इंटरव्यू और संवाद का खुला न्योता दिया जाएगा जो पंजाब की तरक्की के प्रति नई सोच रखते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने दावा किया कि नौ महीनों के आत्ममंथन और आत्म उत्थान के बाद वह पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर आवाज बुलंद करेंगे। इस चैनल के माध्यम से पंजाब के पुनर्निर्माण और एक कल्याणकारी राज्य के रूप में ठोस रोडमैप पर विचार चर्चा करेंगे। यह चैनल श्री गुरु नानक देव जी की ओर से बताए गए विश्व भाईचारे, प्यार और शांति के मार्ग से प्रेरणा लेकर अपने विचार पंजाब व देश की जनता के समक्ष रखेगा। सिद्धू ने कहा कि चैनल की पंच लाइन ‘वेब दी राह, साडी राह’ होगी। नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत का भला के आधार पर काम करेगा।

    उल्लेखनीय है कि सीएम अमरिंदर सिंह से मतभेद के चलते पिछले साल 16 जुलाई को नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से अब तक सिद्धू सियासी गतिविधियों और मीडिया दोनों से पूरी तरह किनारा कर गए थे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें पंजाब में चार विधानसभा उपचुनाव और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार कैंपेनरों की सूची में रखा, लेकिन सिद्धू पार्टी का प्रचार करने भी नहीं निकले।

नवजोत सिंह सिद्धूू बीते नौ महीने के दौरान वे केवल करतारपुर कोरिडोर खुलने के समय पाकिस्तान गए पहले जत्थे में शामिल हुए लेकिन मीडिया से उन्होंने दूरी बनाए रखे और कोई सियासी बयान नहीं दिया। खास बात यह भी है कि सिद्धू बीते नौ महीने के दौरान पंजाब विधानसभा के किसी सत्र में भी दिखाई नहीं दिए।

पंचलाइन भी बेहद खास

सिद्धू ने कहा कि 'जित्तेगा पंजाब' चैनल की पंचलाइन 'बेब दी राह, साडी राह होगी। चैनल नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भने सरबत का भला' के आधार पर काम करेगा। नवजोत सिद्धू ने अपने ही अंदाज में इस चैनल को शुरू करते समय 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का उल्लेख किया।

साथ ही श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज गुरुबाणी की एक पंक्ति का भी जिक्र किया। सिद्धू ने 'न तेरा न मेरा सिरजिए अपना पंजाब, पंजाब के भले में सबका भला, पंजाब के कल्याण में सबका कल्याण, हिस्सेदार बनो भागीदार बनो का भी नारा दिया।

सिद्धू ने 'सिद्धूबानी' में कहा की पूरा विश्व मेरा देश है। सभी लोग मेरे भाई हैं। सिद्धू ने महाराजा रणजीत सिंह और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जिक्र करते हुए कहा की यह उनके आइकन है। यह चैनल हमारे गौरवशाली अतीत, सुशासन, साहस, बलिदान और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए आदर्शों का प्रतीक बन कर उभरेगा। 'जित्तेगा पंजाब' का लोगो भी पंजाब प्रेरित है।

जनता की ताकत कुछ हुक्मरानों ने अपनी खटिया से बांधी : सिद्धू

सिद्धू ने जारी एक वीडियो में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके साथ जुड़े कुछ मंत्रियों का नाम लिए बिना उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। सिद्धू ने इस बात को स्वीकार किया कि वह लंबे समय के बाद वह आपके सामने आएं है। इस दौरान उन्होंने चिंतन किया कि प्रदेश की जनता ही मेरा रब, मेहरम और सब कुछ है।

पंजाब के लोगों ने जो ताकत वर्तमान हुक्मरानों को बख्शी है। वह ताकत प्रदेश के चार-पांच नेताओं की खटिया से न बांधी जाए। यह ताकत लोगों को वापस मिलनी चाहिए। इसी सोच के तहत उनके भीतर कुछ लोक कल्याण की नीतियां बार-बार बाहर आती हैं। उन्होंने सोचा कि ऐसा कौन सा प्लेटफार्म है जहां उनके विचारों को तोड़ा-मरोड़ा न जाए, सच का बोलबाला हो।

इस कारण चैनल जीतेगा पंजाब शुरू किया है। यहां से ही लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि आज कठिन समय आया है। आशा न छोड़े, गुरु में विश्वास रखें। पंजाब फिर उबरेगा, गौरवमय बनेगा। पंजाब अलख जगाता रहेगा। यह चैनल हर उस पंजाबी का है जो पंजाब का पक्षधर है।

अकाली दल को ऐतराज, आप ने किया स्वागत

सोशल प्लेटफार्म के मार्फत नवजोत सिद्धू की सियासी गतिविधियों में वापसी पर शिरोमणि अकाली दल ने तल्ख टिप्पणी की है, जबकि आम आदमी पार्टी ने सिद्धू के इस उपक्रम का स्वागत किया है। अकाली दल का कहना है कि नवजोत सिद्धू वैसे तो मीडिया के सवालों से बचते रहते हैं और अब वे जनता से जुड़ने की बात कर रहे हैं।

साथ ही मीडिया पर आरोप भी लगा रहे हैं कि मीडिया उनके बयानों को तोड़मरोड़ कर पेश करता है। अकाली दल के प्रवक्ता चरणजीत बराड़ ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। अगर सिद्धू को पंजाब की इतनी चिंता है तो वे सिर्फ पांच काम ऐसे बता दें जो उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए पंजाब के लोगों के भले के लिए किए हों।

उधर, आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रवक्ता अमन अरोड़ा ने नवजोत सिद्धू द्वारा यूट्यूब चैनल शुरू करने का स्वागत किया है। अमन अरोड़ा ने कहा कि नवजोत सिद्धू के यूट्यूब चैनल के नाम से ही साफ है कि बीते 70-72 साल से पंजाब लगातार हारता रहा है और कुछ चुनिंदा पार्टियों के नेताओं ने अपने हित के लिए पंजाब का इस्तेमाल किया और पंजाब को लूटा है।

ऐसे में नवजोत सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल का बिल्कुल सही नाम चुना है और उन्हें जनता से जुड़कर संवाद करना चाहिए और पंजाब के भले की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed