फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Silent on Nankana Sahib Attack

श्री ननकाना साहिब हमलाः विपक्ष के निशाने पर आए नवजोत सिद्धू, चुप्पी पर उठे सवाल

Mon, 06 Jan 2020 03:07 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 06 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Silent on Nankana Sahib Attack
फाइल फोटो
शिरोमणि अकाली दल ने श्री ननकाना साहिब पर हुए हमले को लेकर नवजोत सिद्धू की चुप्पी पर सवाल उठाया है। पार्टी का आरोप है कि सिद्धू ने न सिर्फ पाक सेना और आईएसआई के लिए प्रेम दिखाया, बल्कि यह भी साहिब किया कि वह अपने देश और समुदाय के प्रति ईमानदार नहीं हैं। पूर्वमंत्री महेश इंदर सिंह गरेवाल ने कहा कि सिद्धू ने अपनी आत्मा पाक सेना को बेच दी है।
विज्ञापन


यही वजह है कि वह आईएसआई के माउथ पीस बन गए थे और अब पाकिस्तान में रह रहे अपने ही भाइयों के खिलाफ हो गए हैं। सिद्धू को स्पष्ट करना चाहिए पाक में एक सिख लड़की के जबरन धर्मांतरण, पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी, गुरुद्वारा जन्म स्थान पर पथराव और ननकाना साहिब शहर का नाम बदलने की धमकी पर भी वह चुप क्यों बैठे हैं।
विज्ञापन


यह साबित करता है कि उनकी आस्था किस तरफ है। दुनिया का कोई भी सिख अपने समुदाय की युवती के जबरन धर्मांतर और अपने सबसे पवित्र धार्मिक स्थल पर पथराव बर्दाश्त नहीं करेगा। सिद्धू को तुरंत पाकिस्तान और पीएम इमरान खान की निंदा करनी चाहिए। साथ ही जनरल कमर जावेद बाजवा के जरिये यह सुनिश्चित करना चाहिए धर्मांतरण और गुुरुद्वारा जन्म स्थान पर हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की कि पाक को सख्त संदेश दें कि भविष्य में यह किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस और गांधी परिवार को चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर मौन रह कर पाकिस्तान का खेल न खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed