{"_id":"578f9abd4f1c1b1a7fc4bfbb","slug":"navjot-sidhu-sikander-singh-maluka-cabinet-minister-maluka-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू पर बरसे कैबिनेट मंत्री मलूका, दिखाए आक्रामक तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू पर बरसे कैबिनेट मंत्री मलूका, दिखाए आक्रामक तेवर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर बरसे सिकंदर सिंह मलूका
- फोटो : फाइल फोटो
कैबिनेट मंत्री और अकाली दल कोर कमेटी के सदस्य सिकंदर सिंह मलूका ने नवजोत सिद्धू पर जमकर भड़ास निकाली। मंत्री ने कहा कि भाजपा ने सिद्धू को तीन बार सांसद बनाने के अलावा राज्यसभा का सदस्य बनाया। उनकी पत्नी को अमृतसर से टिकट दी और उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया। वह शख्स सिर्फ इसलिए पार्टी छोड़ रहा है कि उसे मंत्री नहीं बनाया गया।
अकाली दल के संसदीय सचिव परगट सिंह और इंदरबीर बुलारिया के खिलाफ पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि पार्टी किसी भी अनुशासित सदस्य को बाहर नहीं निकालती, बल्कि सदस्य खुद-ब-खुद गलतियां कर पार्टी को ऐसा करने के लिए मजबूर कर देते हैं।
परगट सिंह आम आदमी पार्टी और बुलारिया कांग्रेस में जाना चाहते हैं। इसलिए वह ऐसे काम कर रहे हैं, जिससे पार्टी उनके खिलाफ मजबूरन कदम उठा रही है। आप के मुख्य संयोजक को स्टंट बाज करार देते हुए मलूका ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। वह बोलते कुछ और हैं, लेकिन करते कुछ और हैं।
विज्ञापन
पटियाला के पूर्व मेयर जसपाल सिंह के संबंध में मलूका ने कहा कि जब उन पर पूर्व मेयर का साथ देने का आरोप लगा था तो उन्होंने कहा था कि वह बेगुनाह हैं। उस समय भी उन्होंने कहा था कि यदि जसपाल पर आरोप सही साबित होंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। आज सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में पटियाला में परमप्रीत कौर हत्याकांड में जसपाल सिंह को आरोपी बनाया गया था। परमप्रीत कौर को तथाकथित रूप से जसपाल की पुत्रवधू बताया गया था, लेकिन जांच रिपोर्ट में जसपाल को न सिर्फ आरोपों से बरी किया गया, बल्कि यह भी साबित किया गया कि वह उनकी पुत्रवधू नहीं थी।