फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Reaction on Lapse in Security of PM Narendra Modi in Firozpur

पीएम की सुरक्षा में चूक पर बोले नवजोत सिद्धू: फिरोजपुर की रैली में कुर्सियां खाली थीं, ध्यान भटकाने के लिए सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Thu, 06 Jan 2022 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Jan 2022 02:02 PM IST
सार

बरनाला में एक रैली के दौरान सिद्धू ने कहा कि रैली में लोग ही नहीं पहुंचे थे। कुर्सियां खाली पड़ी थीं।

विज्ञापन
Navjot Sidhu Reaction on Lapse in Security of PM Narendra Modi in Firozpur
बरनाला में रैली को संबोधित करते नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter @sherryontopp

विस्तार

पंजाब में बुधवार को फिरोजपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली सुरक्षा कारणों से रद्द होने पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू ने प्रतिक्रिया दी है। बरनाला में एक रैली के दौरान सिद्धू ने कहा कि रैली में लोग ही नहीं पहुंचे थे। कुर्सियां खाली पड़ी थीं। सुरक्षा में चूक का मामला ध्यान भटकाने के लिए उठाया जा रहा है।  

विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि किसान एक साल से अधिक समय तक दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठे रहे, लेकिन कल जब पीएम को लगभग 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा तो वे इससे परेशान हो गए। ये दोहरा मापदंड क्यों? मोदी जी, आपने कहा था कि आप किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन उनके पास जो कुछ भी था वह भी आपने ले लिया। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल भी पाकिस्तान गए थे। जब नवजोत सिद्धू गया तो सभी परेशान हो गए, जबकि मैंने ही करतारपुर कॉरिडोर खुलवाया।

विज्ञापन

पंजाब सरकार ने बनाई जांच कमेटी

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फिरोजपुर में भाजपा की निर्धारित रैली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी पर खेद व्यक्त करते हुए इस मामले में किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक से इनकार किया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है इसलिए मामले की जांच जरूर की जाएगी। पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी बना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और पंजाब सरकार में बढ़ेगा टकराव

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर हुई सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार व केंद्र में टकराव के आसार बढ़ गए हैं। केंद्र सरकार के तमाम मंत्रियों व नेताओं ने पंजाब सरकार पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया तो सीएम चन्नी भी आक्रामक अंदाज में सामने आ गए थे। पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने का वक्त भी निकट आ चुका है, ऐसे में पंजाब के पुलिस अधिकारियों को जवाबतलबी के लिए दिल्ली बुलाया जा सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है कि जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि पंजाब के सीएम चन्नी ने सुरक्षा चूक में साफ इनकार किया है।



दरअसल, केंद्रीय अधिकारियों के समन्वय से प्रधानमंत्री के आगमन और प्रस्थान को लेकर एक आपात रणनीति भी तय की जाती है। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री को हेलीकाप्टर से जाना है तो कैसे जाएंगे और आकस्मिक परिस्थितियों में यदि सड़क से जाना पड़ा तो उनका काफिला कैसे जाएगा? इसकी बाकायदा रिहर्सल होती है और सारा रोड मैप पहले से ही तैयार होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed