फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   navjot sidhu press conference in chandigarh

केजरीवाल का आधा सच सुना, पूरा मैं सुनाउंगा: नवजोत सिंह सिद्धू

Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Sep 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhu press conference in chandigarh
चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI
क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने आज पंजाब में नई राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस में अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ ले लिया। सिद्धू ने कहा कि राज्यसभा से इस्तीफे का केजरीवाल से कोई लेना देना नहीं है। मैंने केजरीवाल से कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए। पंजाब में सीटें मांगने वाली बात झूठी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि सिद्धू ने कोई शर्त नहीं रखी है। केजरीवाल ने आधा सच बोला, मैं पूरा बताऊंगा। केजरीवाल मेरे घर मिलने आए थे। मैं केजरीवाल का मन टटोल रहा थ्‍ाा, उसकी नियत समझ रहा था। आम आदमी पार्टी दो साल पुरानी है, बीजेपी 60 साल पुरानी है। केजरीवाल ने कहा आप चुनाव मत लड़ो, घरवाली को चुनाव लड़वाओ। केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ चुनाव प्रचार करो।
विज्ञापन


सिद्धू बोले कि जब मैंने केजरीवाल की बात अपनी पत्नी को बताई तो उसने केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज कर दिया ये कहते हुए कि आप चुनाव से बाहर कैसे हो सकते हैं। ये कैसे हो सकता है कि 4 बार का एमपी मैदान ही छोड़ दे। सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल को लगता है कि उससे ज्यादा ईमानदार कोई नहीं। कोई उन पर उंगली उठाए तो उन्हें बर्दाश्त नहीं। वे भूल गए हैं कि दुनिया बहुत बड़ी है और वे अभी कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मैं या तो बोलता नहीं, बोलता हूं तो मैं छोड़ता नहीं

navjot sidhu press conference in chandigarh
चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI
चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में सिद्धू बोले कि मैं या तो बोलता नहीं, बोलता हूं तो मैं छोड़ता नहीं। दो साल से आम आदमी पार्टी मेरे पीछे पड़ी थी, लेकिन मैं नई गया। दो साल पहले राज्यसभा सदस्यता का प्रस्ताव ठुकराया।

बिना नाम लिए सुखबीर बादल पर निशाना
नवजोत सिद्धू ने बिना नाम लिए सुखबीर बादल पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में परिवारवाद की सरकार है। पंजाब के बिजनेस का फायदा सिर्फ एक परिवार को हो रहा है।

पंजाब पर काले बादल अब भी मंडरा रहे हैं। मेरी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है, क्यों पार्टी अच्छी बुरी नहीं होती, उसे चलाने वाले लोग अच्छे बुरे हो सकते हैं।


 

सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं

navjot sidhu press conference in chandigarh
चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : ANI
सिद्धू ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत लोगों को देनी है। जनता की आवाज बहुत बड़ी, उसमें भगवान की आवाज है। कोई नहीं चाहता कि मेरा कद बढ़े। डा. प्रताप सिंह कैरों मेरे आदर्श हैं। बाकी तो सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

इससे पहले सिद्धू ने पंजाब में नए मोर्चे का आधिकारिक ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब को बदलने की चाहत रखने वाले लोग उनके साथ जुड़ें। नवजोत सिद्धू कहते हैं कि लोग चाहते हैं ऐसा नेता पंजाब में आए जो कमजोरी को ताकत में बदले।

उनका पहला मंसूबा स्वार्थ छोड़कर पंजाब को जीताना है, पंजाब के हित में वोट डालना है। दूसरा मंसूबा पंजाबी जीतेगी, जात पात से ऊपर उठकर मानवीयता को पंजाबियत को जीताना है।
 

पंजाब को बर्बाद करने वाले सिस्टम से हमारी जंग

navjot sidhu press conference in chandigarh
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिद्धू बोले कि हमारी जंग उस सिस्टम से, जिसने पंजाब को बर्बाद किया। हरित क्रांति वाला पंजाब आज कर्ज में डूबा है। कहां है वो पंजाब जो सेना में नौजवानों को भेजता था? कहां है वो पंजाब जो परमवीर चक्र लेकर आता था? कहां है वो पंजाब जो अव्वल था?

आज की घड़ी महत्वपूर्ण घड़ी, बदलाव की घड़ी। हमें एक जुट होकर पंजाब को बदलने की जरूरत है। पंजाब को बदलने की चाहत रखने वाले नेता साथ आएं। जीतेगा पंजाब, जीतेगी पंजाबियत, जीतेगा हर पंजाबी।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब घाटे के कगार पर खड़ा है। बिल्डिंग गिरवी रखी हैं, प्रॉपर्टी गिरवी रखी हैं। पंजाब के बिजनेस का फायदा सिर्फ एक परिवार को हो रहा है। लोकतंत्र की असली ताकत लोगों को देनी है। जनता की आवाज बहुत बड़ी, उसमें भगवान की आवाज है। पंजाब के काले बादल अब भी मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed