फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot sidhu on kapil sharma show, manpreet badal support

कपिल के शो में 'ताली ठोकते' रहेंगे कैबिनेट मंत्री सिद्धू, कांग्रेस भी सर्मथन में!

Sun, 19 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Mar 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhu on kapil sharma show, manpreet badal support
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भी कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ेंगे सिद्धू - फोटो : File Photo
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सूबे के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के टीवी शो करने के फैसले का समर्थन किया है। शुक्रवार को पंजाब भवन में पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सिद्धू टीवी कार्यक्रमों से जुड़े हैं और यह उनका काम रहा है।
विज्ञापन


इससे होने वाली कमाई से ही उनका गुजारा चल रहा है तो उनके टीवी शो करने पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। मनप्रीत ने कहा, मैं किसान हूं। अब अगर मंत्री बनने पर आप मुझे किसानी छोड़ने को कहें तो मैं खाऊंगा क्या? उन्होंने कहा कि सिद्धू के मंत्री रहते हुए अपना निजी काम करते रहने का फैसला गलत नहीं है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि वे मंत्री पद की अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ टीवी शो का अपना काम भी करते रहेंगे। इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'सिद्धू के टीवी शो से सरकार को आपत्ति नहीं'

navjot sidhu on kapil sharma show, manpreet badal support
सिद्धू के टीवी शो से सरकार को आपत्ति नहीं: राणा गुरजीत
उधर, पंजाब बिजली एवं सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने शनिवार को कहा कि कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के टीवी शो करने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। राणा गुरजीत ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में यहां पंजाब भवन में हुई मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान इस सम्बंध में किए गए एक सवाल पर यह प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

इस सवाल पर कि, क्या सिद्धू कैबिनेट मंत्री बन जाने के बाद भी क्या वह कपिल शर्मा के हास्य शो में काम कर सकते हैं तो राणा गुरजीत ने कहा कि इसमें बुराई क्या है। सिद्धू पार्टी के बड़े नेता हैं और वह अगर टीवी पर आते हैं और उनके अलावा पार्टी की भी पब्लिसिटी होती है। इस सवाल पर कि क्या संवैधानिक रूप से सही है कि कोई कैबिनेट मंत्री कहीं और भी काम कर सकता है तो बिजली एवं सिंचाई मंत्री ने कहा..वह समझते है कि कर सकता है..। इस बीच सूत्रों के अनुसार सिद्धू टीवी शो की रिकॉर्डिग के लिए शनिवार शाम ही मुम्बई रवाना हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed