फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu not participating in meetings being organized by Punjab Congress

नहीं मान रहे नवजोत सिद्धू: कांग्रेस की बैठकों से भी बनाई दूरी, प्रदेश प्रधान भी मनाने के मूड में नहीं

Fri, 02 Feb 2024 11:45 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

नवजोत सिद्धू फिर से पार्टी के खिलाफ विद्रोह के रास्ते पर चल रहे हैं। वे अपनी अलग रैलियां कर रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिलों में आयोजित बैठकों में वे नहीं आ रहे।

विज्ञापन
Navjot Sidhu not participating in meetings being organized by Punjab Congress
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधानों के साथ नवजोत सिद्धू। - फोटो : twitter

विस्तार

विरोध और अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया है। अब तक राज्य में जगह-जगह अपने स्तर पर रैलियां कर रहे सिद्धू को पार्टी ने चुनाव कमेटी में शामिल किया, लेकिन सिद्धू इस कमेटी द्वारा इन दिनों हलकावार आयोजित की जा रही बैठकों में भी हिस्सा नहीं ले रहे।
विज्ञापन


वहीं पार्टी से अपनी नाराजगी के बीच नवजोत सिद्धू ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व प्रधान लाल सिंह, शमशेर सिंह दुलों और मोहिंदर केपी के साथ मुलाकात की। उन्होंने अपनी बैठक की फोटो ट्वीट की। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा-चार पूर्व पीसीसी अध्यक्ष-वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा
विज्ञापन

 


पंजाब कांग्रेस द्वारा लोकसभा प्रत्याशी चुनने के लिए इन दिनों हलकावार नेताओं और वर्करों की बैठकें की जा रही हैं, जिसमें संभावित दावेदारों का पता लगाया जा रहा है। इन बैठकों का संचालन पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव और पार्टी प्रधान राजा ही संभाल रहे हैं, जबकि नवजोत सिद्धू किसी बैठक में नहीं शामिल हुए। 

वैसे, देवेंद्र यादव का कहना है कि ये बैठकें कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई हैं, ताकि विभिन्न नामों पर उनकी राय भी जानी जा सके। यादव ने कहा कि इन बैठकों के जरिये लोकसभा के लिए किसी उम्मीदवार की तलाश नहीं की जा रही बल्कि कांग्रेस हलकेवार स्थानीय नेताओं और वर्करों से मिलकर आगामी चुनाव के लिए रणनीति बना रही है। 

जरूरी नहीं कि सिद्धू की तस्वीर हर जगह लगे: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी नवजोत सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं दिख रहे। लुधियाना में कांग्रेस की बैठक के दौरान वड़िंग ने कहा कि जरूरी नहीं है कि पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की फोटो हर जगह लगे। 

वड़िंग ने कहा कि पंजाब के काफी सारे नेता हैं, जिनकी फोटो पोस्टर में नहीं है। पंजाब कांग्रेस में ओहदेदार के मुताबिक ही फोटो लगाई जाती है। काफी सीनियर नेता हैं, जो एक्स हो जाते हैं। राजा वड़िंग भी किसी समय एक्स हो जाएगा। यहां जरूरी नहीं है कि अगर वह एक्स हो जाएंगे, तो उनकी फोटो हर जगह लगे। फोटो कल्चर अकाली दल में है, जहां पूरे परिवार की फोटो लगाना जरूरी है। मगर कांग्रेस अनुशासन में रहने वाली पार्टी है। 

पार्टी में सब कुछ ठीक है: देवेंद्र यादव
वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि पार्टी में सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के एक सम्मानित नेता हैं। कांग्रेस पार्टी एक परिवार है और हर परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होता रहता है। पंजाब कांग्रेस के सभी नेताओं का एक ही लक्ष्य है कि पंजाब की तरक्की। पंजाब कांग्रेस के सभी नेता अपने अपने तौर पर पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। 11 फरवरी को समराला में एक वर्कर कन्वेंशन की जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed