फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu Meeting With Councilors In Amritsar

पंजाबः 36 दिनों बाद आखिर सामने आए नवजोत सिद्धू, बोले- कांग्रेस में हूं और रहूंगा

Tue, 23 Jul 2019 06:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jul 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Meeting With Councilors In Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

करीब 36 दिनों बाद पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू मंगलवार को हौली सिटी स्थित अपने आवास पर पूर्वी विधानसभा के पार्षदों व कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी को जी जान से काम करने की बात कही।

विज्ञापन


बैठक में कुछ पार्षदों ने सिद्धू के सामने इस्तीफा देने की पेशकश भी की। हालांकि सिद्धू ने कहा कि वह किसी भी पार्षद व कार्यकर्ता को इस्तीफा नहीं देने देंगे। सिद्धू ने पार्षदों के साथ बैठक में स्पष्ट संकेत दिए की वह कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी के साथ ही रहेंगें। उन्होंने सभी पार्षदों को अपने वार्ड में जाकर जनसंपर्क स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन


वार्ड का कौन सा काम पेंडिंग है, उसकी सूची तैयार कर उन्हें सौंपी जाए। वह भी एक-दो दिन में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में संपर्क अभियान शुरू करेंगे। सिद्धू ने कहा कि वह बुधवार से सुबह 11 बजे अपने दफ्तर में कार्यकर्ताओं व लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सिद्धू व पार्षदों के बीच लगभग डेढ़ वर्ष के बाद बैठक का आयोजन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Navjot Sidhu Meeting With Councilors In Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू(फाइल फोटो)

सिद्धू ने अपने समर्थक पार्षदों के साथ की बैठक से मीडिया को दूर रखा। चंडीगढ़ से लौटने के बाद सिद्धू ने दूसरे दिन भी मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुई इस बैठक में 15 पार्षदों ने भाग लिया, ये नवजोत सिद्धू के समर्थक बताए जा रहे हैं। पूर्वी विधान सभा के वार्ड से निर्वाचित हुई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जतिंदर सोनिया व कभी सिद्धू के सहयोगी रहे पार्षद अजीत भाटिया इस बैठक में नहीं पहुंचे। 

सिद्धू ने बैठक में जतिंदर सिंह मोती भाटिया, पार्षद मोनिका शर्मा के पति गिरीश शर्मा, दमनदीप सिंह, नवदीप हुंदल, हरपाल सिंह वेरका, जसविंदर लड्डू, राजिंदर सैनी, पार्षद अमनदीप के पति अमर सिंह, शविंदर शैली व जरनैल भुल्लर सहित पूर्वी विधान सभा के पार्षदों के साथ शहर में पार्टी की राजनीति पर भी चर्चा की। 

सिद्धू की बैठक में शामिल हुए एक पार्षद ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि नगर निगम व नगर सुधार ट्रस्ट में उनके वार्डों के विकास की कई फाइल पेंडिंग है। इस बारे सिद्धू को जानकारी दी गई है। सिद्धू के अमृतसर में रहने से उन फाइलों को क्लियर करवाने में कोई रुकावट नहीं आएगी।

समर्थकों के साथ खिंचवाई सेल्फी  
अपने राजनीतिक गुरु के साथ बैठक कर उत्साहित पार्षदों ने सिद्धू के निवास स्थान के खुले पार्क में खड़े होकर उनके साथ सेल्फी खींची। सिद्धू ने सभी पार्षदों व समर्थकों को समय दिया। नीले रंग का कमीज पाजामा व इसी रंग की दस्तार सजाए नवजोत सिद्धू के चेहरे पर थकान के चिह्न दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed