{"_id":"57ed2cc04f1c1bf431574348","slug":"navjot-sidhu-front-awaaz-e-punjab-collaboration-with-congress-or-aap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में नवजोत सिद्धू किसका देंगे साथ, झाड़ू पकड़ेंगे या थामेंगे हाथ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में नवजोत सिद्धू किसका देंगे साथ, झाड़ू पकड़ेंगे या थामेंगे हाथ?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:39 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Press Confrence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्धू विधानसभा चुनाव में किसका साथ देंगे, इसे लेकर स्थिति अगले हफ्ते स्पष्ट होने की उम्मीद है। सिद्धू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह कांग्रेस या आम आदमी पार्टी केसाथ गठबंधन करेंगे। इसे लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ उनकी बैठकें जारी हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ सिद्धू की एक-दो बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक गठबंधन पर बात फाइनल नहीं हुई है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही सिद्धू की बैठक राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी के साथ होगी। इसमें गठबंधन का खाका तैयार किया जाएगा।
अगर इस बैठक में बात बन जाती है तो जल्द उनकी पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक होगी। इसमें गठबंधन पर औपचारिक मोहर लगाई जाएगी। आवाज-ए-पंजाब के नेताओं ने पहले कहा था कि कैप्टन अमरिंदर की अगुवाई वाली प्रदेश कांग्रेस के साथ वे गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन अब लग रहा है कि इस स्टैंड केसाथ वे समझौता कर सकते हैं।

आम आदमी पार्टी कर रही गठबंधन की तैयारी
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी सिद्धू के साथ गठबंधन की तैयारी में है। दिल्ली में आप के नेताओं के साथ भी सिद्धू की बैठकेंहो चुकी हैं, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। वहीं, आप के पूर्व सूबा कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर का गुट भी आवाज-ए-पंजाब के नेताओं के संपर्क में है।
उनका भी दावा है कि अभी गठबंधन की संभावनाएं खत्म नहीं हुई हैं। सिद्धू गुट उनकेसाथ आ सकता है। सिद्धू एक अक्तूबर को पंजाब आएंगे, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आवाज-ए-पंजाब के सदस्य परगट सिंह ने माना कि सिद्धू की दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बातचीत हुई है।
वहीं, आप नेताओं के साथ भी बैठकें हुई हैं। लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दो-चार दिन में स्थिति साफ हो सकेगी। परगट ने बताया कि सिद्धू एक अक्तूबर को पंजाब आ रहे हैं।