फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   navjot sidhi has become big challange for captain amrinder singh, punjab assembly election

कैप्टन के लिए बड़ी उलझन बन गए नवजोत सिद्धू, जानिए क्यों और कैसे?

Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
navjot sidhi has become big challange for captain amrinder singh, punjab assembly election
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजो​त सिद्ध् पर दिया बयान
भाजपा छोड़कर सियासी तौर पर बेघर हुए नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में आना तय है, लेकिन वे कैप्टन के लिए बड़ी उलझन बन गए हैं। माना जा रहा है कि सिद्धू अब किसी भी दिन विधिवत तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इस बारे में उनकी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी बातचीत हो चुकी है। नवजोत सिद्धू पंजाब में कांग्रेस के स्टार कैंपेनरों में शामिल होंगे। दिलचस्प है कि भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे नवजोत सिद्धू को जब आप ने तरजीह नहीं दी तो वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे हालात के बीच भी विपक्ष के निशाने पर सिद्धू नहीं हैं, बल्कि शिअद, भाजपा व आप के निशाने पर कैप्टन अमरिंदर हैं। विपक्षी दलों ने चुनावी माहौल के बीच यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि अगर कांग्रेस जीती तो पार्टी आलाकमान कैप्टन को साइड कर सिद्धू को मुख्यमंत्री पद दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन के लिए अपनी साख बचाना हुआ जरूरी

navjot sidhi has become big challange for captain amrinder singh, punjab assembly election
नवजोत सिंह सिद्धू
विपक्ष के इस प्रचार ने ऐसी हवा बनाई कि कैप्टन अमरिंदर को भी अपनी साख बनाए रखने के लिए कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डालना पड़ा। आलाकमान की ओर से भले ही कैप्टन को निश्चिंत रहने के लिए कहा गया है, फिर भी राहुल गांधी और नवजोत सिद्धू के बीच चल रही बातचीत ने कैप्टन के कान खड़े कर दिए हैं।

कैप्टन पूरी कवायद के बीच नवजोत सिद्धू को अमृतसर से विधानसभा चुनाव लड़ाने पर सहमत हैं लेकिन एक परिवार को एक टिकट की तर्ज पर वे नवजोत सिद्धू या उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को टिकट देने के इच्छुक हैं।

उधर, नवजोत कौर ने साफ कर दिया है कि चुनाव कोई भी लड़े, उन्हें एतराज नहीं। हम अमरिंदर सिंह के साथ वैसे संबंध नहीं चाहते, जैसे अकालियों के साथ थे। नवजोत कौर के इस बयान से साफ संकेत हैं कि सिद्धू के औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने पर वे पार्टी में अपनी एक स्पष्ट भूमिका चाहते हैं। यह भूमिका ही चाहत ही कैप्टन अमरिंदर के लिए सिरदर्द बन सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed