फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot kaur sidhu tweets on cm bhagwant mann

Tweet War: सीएम पर फिर भड़कीं नवजोत कौर, कहा-मान साहब, आप सिद्धू की गिफ्ट में दी कुर्सी पर बैठे हैं

Fri, 09 Jun 2023 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 08:36 AM IST
सार

नवजोत कौर ने लिखा कि केजरीवाल ने विभिन्न माध्यमों से  राज्य के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हुए पंजाब का नेतृत्व करने के लिए नवजोत सिद्धू से संपर्क किया था। सिर्फ इसलिए कि वह अपनी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहते थे, उन्होंने आपको एक मौका दिया।

विज्ञापन
Navjot kaur sidhu tweets on cm bhagwant mann
भगवंत मान और नवजोत सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही जुबानी जंग शांत होती नहीं दिख रही। इस मामले में नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर ने सीएम पर बड़ा जुबानी हमला बोला है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Punjab: पठानकोट में दंपती की हत्या, घर में अकेले थे, महिला के मुंह में ठूसे थे प्लास्टिक के लिफाफे
विज्ञापन


नवजोत कौर ने भगवंत मान को संबोधित करते हुए ट्वीट किया-आपको पता होना चाहिए जिस कुर्सी पर आप बैठे हैं। वह आपके बड़े भाई नवजोत सिद्धू ने आपको गिफ्ट में दी है। आपकी पार्टी के बड़े नेता ने चाहा था कि सिद्धू पंजाब का नेतृत्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




नवजोत कौर ने लिखा कि केजरीवाल ने विभिन्न माध्यमों से  राज्य के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हुए पंजाब का नेतृत्व करने के लिए सिद्धू से संपर्क किया था। सिर्फ इसलिए कि वह अपनी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहते थे, उन्होंने आपको एक मौका दिया। सिद्धू की एकमात्र चिंता पंजाब का कल्याण है और उन्होंने इसके लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया है। अगर आप सच के मार्ग पर चलते हैं और वह आपका समर्थन करेंगें। स्वर्णिम पंजाब राज्य उनका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed