{"_id":"6177d0b95ff676740104c053","slug":"navjot-kaur-sidhu-comments-on-reports-that-captain-amarinder-singh-will-launch-new-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस की कलह: नवजोत कौर का कैप्टन पर वार, कहा-अकेला आदमी पार्टी नहीं बनाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस की कलह: नवजोत कौर का कैप्टन पर वार, कहा-अकेला आदमी पार्टी नहीं बनाता
Tue, 26 Oct 2021 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 26 Oct 2021 03:26 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। संभावना है कि वे कांग्रेस को अलविदा कहकर अपनी नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। ऐसे में पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। नवजोत कौर सिद्धू का बयान इसी की कड़ी है।
विज्ञापन
नवजोत कौर सिद्धू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में नई पार्टी का एलान कर सकते हैं। पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधा है। नवजोत कौर ने कहा कि कांग्रेस का कोई विधायक कैप्टन के साथ नहीं जाएगा। हां, अगर उन्होंने किसी पर कोई एहसान किया, तो वो जा सकते हैं। लोग पार्टी से जुड़ जाते हैं, अकेले एक आदमी पार्टी नहीं बनाता है। कांग्रेस से जुड़े लोग नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - जगी आस: 11 महीने से बंद टीकरी बॉर्डर खुलवाने के लिए हरियाणा सरकार और किसानों के बीच बातचीत शुरू
विज्ञापन
नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें पूरी आजादी दी लेकिन उन्होंने किसी कार्यकर्ता को शक्ति नहीं दी। कभी किसी मंत्री या विधायक से खुलकर मुलाकात नहीं की। उन पर कौन भरोसा करेगा। उनके लिए यह सबसे अच्छा होता अगर वह शिअद में शामिल हो जाते। इससे लोगों का संदेह शांत होता और वह कुछ सीटें जीत पाते।
विज्ञापन
बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कैप्टन
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। संभावना है कि वे कांग्रेस को विधिवत तौर पर अलविदा कहकर अपनी नई पार्टी का एलान कर दें। वहीं कैप्टन के एलान के बाद से पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। इसके अलावा कैप्टन भाजपा से गठजोड़, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी और अरूसा आलम के आईएसआई से रिश्ते पर भी अपनी राय रख सकते हैं।
नाराज नेताओं पर नजर
वहीं कैप्टन की नई पार्टी का पंजाब कांग्रेस के कई नेता भी हिस्सा बन सकते हैं। विधानसभा टिकट बंटवारे के दौरान पंजाब कांग्रेस में असंतोष पनपने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो अमरिंदर सिंह इस अवसर को भुनाने की कोशिश जरूर करेंगे। वहीं शिअद से नाराज टकसाली नेताओं पर भी कैप्टन का फोकस है। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह दावा किया था कि कई विधायक उनके संपर्क में हैं।